शहर

कितहूं छिप गए कृष्ण मुरारी, बन बन ढूंढन जाऊं...भक्ति में डूबी अपर्णा यादव, खाटू श्याम मंदिर में गाया मधुर भजन

अपर्णा बिष्ट यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियोमें वह भजन गाती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कहां का यह वीडियों और कौन है अपर्णा बिष्ट यादव-

Image

खाटू श्याम मंदिर में भजन गाती अपर्णा बिष्ट यादव

Photo : Twitter

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा। खाटू श्याम मंदिर आस्था का एक बड़ा केंद्र है। दूर-दूर से भक्त बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने पहुंचते हैं। अपर्णा यादव भी खाटू श्याम के दर्शन को सीकर पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ खाटू श्याम के दर्शन किए, बल्कि मंदिर में भजन भी प्रस्तुत किया। अपनी मधुर आवाज और भक्ति रस में सराबोर मधुर भजन से काफी वाहवाही भी लूटी। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर यहां का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह भजन गाती नजर आ रही हैं। साथ ही मंदिर परिसर में मौजूद लोग भी बाबा श्याम की भक्ति में लीन दिख रहे हैं। वीडयो शेयर करते हुए उन्होंने खुद को सौभाग्यशाली बताया और साथ ही जनकल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।

अपर्णा यादव ने शेयर किया वीडियो

वीडियों में मंदिर का नजारा काफी मनमोहक नजर आ रहा है। जहां आए सभी लोग बाबा श्याम के भक्ति में मगन दिख रहे हैं। मंदिर में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु और बीजेपी नेता अपर्णा यादव भजन गाती नजर आ रही हैं, जिसमें वह खाटू श्मया जी की गुणगान कर रही है।

खाटू श्याम की भक्ती नजर आई अपर्णा यादव

अपर्णा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ईश्वर की भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं, तो वहीं उनकी मधुर आवाज वहां मौजूद लोगों में भी भक्ति का प्रेम रस घोल रही है। उनकी आवाज इतनी सुरीली है कि सुनने वाले के कानों में जैसे मिश्री घोल रही हों।

वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

अपर्णा यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'खाटू श्याम मंदिर में भक्तों के सम्मुख भजन प्रस्तुत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। खाटू श्याम जी सब का कल्याण करें।'

दर्शन कर खुद को बताया सौभाग्यशाली

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने अपने आप को सौभाग्यशाली बताया और जनकल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। भक्ति में डूबी उनकी मीठी आवाज और ईश्वर के लिए उनकी आस्था बेमिसाल है।

राजनितिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं अपर्णा यादव

आपको बता दें कि अपर्णा बिष्ट यादव एक सक्रिय राजनितिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु हैं। अपर्णा ने मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव से शादी की है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article