शहर

Alwar Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिकअप में लगी आग, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Alwar News: अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक पिकअप की कई अन्य वाहनों से जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद पिकअप में आग लग गई। इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और चालक घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

अलवर में दर्दनाक हादसा

Alwar Accident News: राजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक पिकअप अन्य वाहनों से टकरा गई। जिससे पिकअप में आग लग गई और 3 लोगों की जलकर मौत हो गई। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

दिल्ली से जयपुर जा रही थी पिकअप

यह हादसा अलवर के रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 131.5 के पास हुआ। पिकअप दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में यह हादसो हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मोहित निवासी बहादुरगढ़ (हरियाणा), दीपेंद्र निवासी सागर (मध्यप्रदेश) और पदम निवासी सागर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए चालक की पहचान हन्नी निवासी झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया।

हरियाणा के झज्जर का था पिकअप

पुलिस को पिकअप वाहन के नंबर से पता चला कि यह हरियाणा के झज्जर का है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला है कि पिकअप की अन्य वाहनों से टक्कर कैसे हुई। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article