आगरा

Agra News: राम बारात में उमड़ा जनसैलाब, क्रिकेट वर्ल्ड कप, PM मोदी की झांकी ने बढ़ाया आकर्षण

ताजनगरी आगरा के ऐतिहासिक और भव्य आयोजित राम बारात में चारो भाई सूर्यसा तेज लिये रथों पर सवार होकर मिथिला नगरी के लिए निकले तो लोग झूम पड़े। इस बार राम बारात में क्रिक्रेट वर्ल्ड कप के अलावा महिला आरक्षण समेत पीएम मोदी से जुड़ी झाकियां बारात की शोभा बढ़ा रही थीं।

Image

आगरा की राम बरात में उमड़ा जनसैलाब

Photo : ANI

आगरा: ऐतिहासिक श्रीरामलीला महोत्सव में प्रभु श्रीराम की बरात निकली तो ब्रज की भूमि मानो अवधपुरी बन गई हो। गाजे बाजे के साथ आराध्य प्रभु श्रीराम दूल्हा बनकर दिव्य रथ पर विराजमान हो निकले तो भाई छोटे भाई भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न की छवि भी निहारते बन रही थी। इस भव्य बारात में नगरवासी बराती बनकर मचल रहे थे। लोग मारे खुशी के नाज रहे थे। इस बार प्रभु राम की बारात में क्रिक्रेट वर्ल्ड कप के अलावा महिला आरक्षण समेत पीएम मोदी से जुड़ी झाकियां बारात की शोभा बढ़ा रही थीं।

अपने आराध्य भगवान की बारात में रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर आरती उतारी। जन जन प्रभु श्रीराम की मनोहारी छवि निहारने को आतुर था। बरात में भव्यता 140 झांकियां, रोड शो और सुर-लहरियां बिखेरते विश्वप्रसिद्ध बैंड शोभा बढ़ा रहे थे। स्वयं भगवान इंद्रदेव ने भगवान राम की बारात पर वर्षा कर स्वागत किया। बारात पुराने शहर रावत पाड़ा ,बेलागंज धुलियागंज, गठिया से होते हुए राम बारात जनक महल पहुंची.

बारात में दिखे ये देवता

श्रीरामलीला कमेटी के संयोजन में आयोजित रामलीला महोत्सव में प्रभु श्रीराम की बारात तय समय पर शाम 3:30 बजे रावतपाड़ा, श्रीमन कामेश्वर महादेव मंदिर स्थित लाला चन्नौमल की बारहद्वारी से निकली। बारात में सबसे आगे दो ऊंट और 6 काले अश्व पर सवार घुड़सवार बारात आगमन का संदेश देते आगे आगे चले रहे हैं। साथ में आगे विघ्नहर्ता गणपति भी थे। झांकी में चांदी के रथ पर सवार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ बिहारी जी की झांकी आकर्षण का केंद्र थी।

चंद्रयान-3 की दिखी झलक

इसके अलावा बारात में नए कलेवर में वर्ल्ड कप, महिला सशक्तिकरण, महिला हेल्पलाइन और सुरक्षा समेत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने की खुशी को झांकी में शामिल किया गया। इसके अतिरिक्त चंद्रयान-3, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और नरेंद्र मोदी की झांकी भी लोगों आकर्षण का केंद्र रही। प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर की भी झांकियां राम बारात में शामिल में शोभा बढ़ा रही थीं। भारी संख्या में भक्तों का सैलाब प्रभु श्री राम की बारात को देखने के लिए उमड़ पड़ा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article