आगरा

क्रिकेट के मैदान से लेकर थाने तक...दीप्ति शर्मा कसेंगी शिकंजा; DSP पद की संभालेंगी कमान!

उत्तर प्रदेश पुलिस की डिप्टी एसपी दीप्ति शर्मा को महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए डीजीपी राजीव कृष्ण ने बधाई दी है। उन्हें यूपी पुलिस में डीएसपी के पद पर प्रमोट किया गया है।

Image

महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा बनाई गईं डीएसपी

आगरा : महिला वनडे विश्व कप में बैट और गेंदबाजी से कमाल करने वाली दीप्ति शर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस में बड़े पद पर प्रमोट किया है। शर्मा को DSP पद पर प्रमोट किया गया है। दीप्ति ने पूरे टूर्नामेंट में 215 रन बनाए और 22 विकेट लेकर अव्वल प्रदर्शन किया। डीजीपी राजीव कृष्ण ने बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने देश, प्रदेश और यूपी पुलिस को गौरवान्वित किया। उनका प्रदर्शन अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

दीप्ति ने यूपी का नाम किया रोशन

वर्ल्ड कप विजेता टीम में शामिल थीं दीप्ति आगरा की रहने वाली हैं। आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने एक दिवसीय महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य और यूपी पुलिस की डी.वाय.एस.पी. दीप्ति शर्मा से वीडियो कॉल पर बातचीत की। उन्होंने विश्व कप में दीप्ति के शानदार प्रदर्शन और निर्णायक योगदान की सराहना करते हुए गर्व व्यक्त किया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि दीप्ति शर्मा ने देश प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस का मान बढ़ाया है। कॉल के दौरान दीपक कुमार ने पुलिस परिवार की ओर से बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने विश्वास जताया कि दीप्ति शर्मा आगे भी वैश्विक मंच पर भारत और आगरा पुलिस का नाम रोशन करती रहेंगी।

इधर, महिला वनडे विश्व कप में भारत को चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाने वाली स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स के साथ दीप्ति शर्मा को भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की घोषित की गई टूर्नामेंट की टीम में शामिल किया गया है।

यूपी डीजीपी ने किया पोस्ट

दीप्ति शर्मा के लिए यूपी डीजीपी की ओर से पोस्ट किया गया। पोस्ट में लिखा गया कि विश्व पटल पर उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में दीप्ति शर्मा ने टूर्नामेंट में 215 रन और 22 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनीं। पूरे देश, प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश पुलिस को अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुशल खिलाड़ी योजना के अंतर्गत स्पोर्ट्स कोटा में पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्त दीप्ति शर्मा को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!