आगरा

Agra News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो घायल, चार गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 10, 2023, 02:56 PM IST

Agra Police Encounter: आगरा के स्कूल में डकैती डालने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं, गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। अन्य बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है।

Image

Agra News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो घायल, चार गिरफ्तार (तस्वीर: Pixabay)

Crime News In Hindi: आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ताजगंज में दंपती को स्कूल में बंधक बनाकर डकैती डालने वाले बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। इससे बदमाशों के पसीने छूट गए। हालांकि पुलिस के मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं।

स्कूल में डाला था डाका

दरअसल, आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के पचगाईं खेड़ा में सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल में हथियारबंद बदमाशों ने बीते 5 अक्टूबर को धावा बोल दिया था। इसके बाद स्कूल परिसर में रहने वाले स्कूल संचालक जय सिंह की बेटी रजनी और उसके दामाद को बंधक बना लिया था। बदमाशों ने उन्हें धमकी उनसे 14 बैटरी, पांच एलईड,लैपटाप, 70 हजार रुपये और जेवरात लूट कर स्कूल वैन से फरार हो गए थे।

पुलिस को अन्य की तलाश

वहीं, सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो गोली लगने से घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने बदमाशों के पास लूटी गई बैटरी, एलइडी और 10 हजार रुपये बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने 02 तमंचा और चोरी की बाइक भी बरामद किया है। वहीं, पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की प्रयास की है। पकड़े बदमाशों से पुछताछ की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article