आगरा

आगरा में मानवता हुई शर्मसार; पर्यटक परिवार ने बुजुर्ग को कार में बंद कर छोड़ा, गर्मी में बिगड़ी तबीयत

आगरा के ताजमहल परिसर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पर्यटक परिवार ने अपने बुजुर्ग सदस्य को कार में बंद कर गर्मी में तड़पने के लिए छोड़ दिया। परिवार ताजमहल घूमने चला गया, जबकि बुजुर्ग को गमछे से बांधकर कार में बंद किया गया था। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप किया, लेकिन परिवार उन्हें दोबारा जबरन साथ ले गया।

Image

परिवार ने बुजुर्ग सदस्य को कार में बंद कर छोड़ दिया (Photo: Canva)

Agra News: आगरा के ताजमहल परिसर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक पर्यटक परिवार ने अपने बुजुर्ग सदस्य को कार में बंद कर ताजमहल घूमने निकल गए। यह घटना पश्चिमी पार्किंग क्षेत्र की है, जहां महाराष्ट्र नंबर प्लेट वाली एक कार में सात सदस्य आए थे। परिवार ने बुजुर्ग के हाथ गमछे से बांध दिए और उन्हें भीषण गर्मी में कार के भीतर बंद कर दिया।

गर्मी के कारण बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ती देख पार्किंग स्टाफ को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पर्यटन पुलिस को सूचना दी। पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और कार का शीशा तोड़कर बुजुर्ग को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस भी बुलाई गई थी, लेकिन तभी परिवार के सदस्य लौट आए और बुजुर्ग को जबरन दोबारा कार में बैठाकर वहां से रवाना हो गए।

यह अमानवीय घटना न केवल पर्यटक स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि सामाजिक संवेदनाओं की गिरावट को भी दर्शाती है। पर्यटन निरीक्षक कुंवर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि परिवार ने बुजुर्ग की असहायता को नजरअंदाज कर उन्हें जानबूझकर कार में छोड़ दिया था। स्थानीय प्रशासन अब इस मामले में कड़ी कार्रवाई पर विचार कर रहा है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार