आगरा

Skincare Tips For Holi 2023: होली के रंग कहीं बिगाड़ ना दें आपके चेहरे की चमक, यहां जान लीजिए बचाव के तरीके

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 06:47 PM IST

Skincare Tips For Holi 2023: आगरा में होली का उत्सव शुरू हो गया है। कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। होली पर रंग खेलने का दौर भी जल्द शुरू होने वाला है। होली के रंगों में कई बार हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में गुलाल से भरे होली के पर्व पर आपको अपनी स्किन का ख्याल रखना भी जरूरी होगा।

Image

हानिकारक केमिकल्स से बने रंगों से बचाव जरूरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में होली की तैयारियां जोरों पर
  • होली के रंगों में मिले होते हैं हानिकारक केमिकल्स
  • रंग और गुलाल से स्किन का ख्याल रखना भी जरूरी


Skincare Tips For Holi 2023: रंगों के त्योहार होली की तैयारी आगरा ही नहीं बल्कि पूरे भारत में जोर-शोर से चल रही है। देशभर की मार्केट में खास रौनक देखाई दे रही है। रंग-बिरंगे गुलाल और रंग से पूरा बाजार सराबोर दिख रहा है। ताजनगरी आगरा में होली का उत्सव शुरू हो गया है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। होली पर रंग खेलने का दौर भी जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में त्वचा रोग विशेषज्ञ की सलाह है कि रंग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन रंगों से बचने के लिए हर्बल गुलाल का विकल्प चुना जा सकता है। यदि आप रंग खेले तो त्वचा को बचाने के लिए पहले मॉइस्चराइजर (त्वचा को नम रख वाली क्रीम) जरूर लगा लें।

आपको बता दें कि सात और आठ मार्च को होली है। होलिका दहन के अगले दिन लोग रंग और गुलाल के संग होली मनाते हैं। इस त्योहार पर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाने और रंग लगाने की परंपरा है। होली के रंगों में कई बार हानिकारक केमिकल्स होते हैं। यह आपके चेहरे की स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी स्किन का ख्याल रखना भी जरूरी है।

होली के बाद बढ़ जाती है एलर्जी वाले मरीजों की संख्या

एसएन मेडिकल कॉलेज में त्वचा रोग के विभाग के अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र सिंह चाहर ने बताया कि हर साल होली के बाद रंगों के कारण त्वचा की एलर्जी वाले मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। रंगों में मर्करी, ग्लास पार्टिकल, लेड, कॉपर सल्फेट आदि रसायन मिले होते हैं, यह त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। त्वचा को शुष्क (ड्राई) होने पर रंगों से त्वचा छिल भी जाती है। इसके साथ ही जलन भी होने लगती है। लाल निशान भी बन जाते हैं। त्वचा ऑयली होने के कारण या मुंहासे होने की वजह से इन्फेक्शन का खतरा होता है। रंगों के रसायन के कारण मुंहासे में बढ़ोतरी हो जाती है। कुछ लोगों की त्वचा सेंसटिव होती है।

ये हैं बचाव के तरीके

रंग लगने से चकत्ते पड़ने शुरू हो जाते हैं। सिर में रंग डालने पर रूसी की परेशानी और भी बढ़ सकती है। इसके साथ ही सिर में खुजली हो जाती है। सोरायसिस के रोगियों को भी रंगों से नुकसान होता है। रंग त्वचा से नमी सोख लेते हैं। इस वजह से त्वचा शुष्क हो जाती है। ऐसे में रंग खेलने से पहले पूरे शरीर पर नारियल का तेल अच्छी मात्रा में लगा लें। बालों में भी तेल लगा लें। इसके अलावा मॉइस्चराइजर (क्रीम) लगा लें। अपने चेहरे को हानिकारक रंगों से बचाने के लिए दही, शहद और हल्दी जैसे प्राकृतिक तत्वों से बना होममेड फेस पैक लगा सकते हैं। रंग की कारण खुजली हो तो त्वचा को बार-बार न रगड़े। एक बार ही साबुन लगाएं। बार-बार न लगाएं। रंगों के बजाय हर्बल गुलाल से होली खेलें तो बेहतर रहेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article