आगरा

agra news: बच्चा चोरी के शक में मानसिक विक्षिप्त को दी तालिबानी सजा, मुंह से खून निकलता रहा भीड़ पीटती रही

ताजनगरी में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। यहां बच्चा चोरी के शक में एक युवक को तालिबानी सजा दी गई है।

Image

बच्चा चोरी के शक में युवक को पीटा

आगरा : यूपी में बच्चा चोरी की अफवाह आम बात हो गई है। मंगलवार को भी इससे जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां लोगों ने बच्चा चोरी के शक में एक युवक को बुरी तरह पीटते हुए तालिबानी सजा दी। आरोपी समझकर उसे न सिर्फ खंभे में रंस्सी से बांधकर मार गया बल्कि, तमाम यातनाएं भी दी गईं। बुरी तरह पीटने से उसके मुंह से खून बहता रहा, लेकिन आरोपी उसे मारते रहे। वहीं, आसपास मौजूद लोगों का भी दिल नहीं पसीजा।

खंभे में बांधकर पीटा

दरअसल, ताजनगरी के लोहामंडी थाना क्षेत्र स्थित कातीपाड़ा कटघर इलाके में एक संदिग्ध युवक लोगों को दिखाई दिया। आसपास के लोगों को महसूस हुआ कि वो किसी बच्चे के चोरी के इरादे से इलाके में घूम रहा है। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और पीटने लगे। इतना ही नहीं उसके कपड़े भी फाड़ दिए और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित युवक मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। वीडियो देखने से पता चल रहा है कि उसके साथ किस तरीके से बर्बरता की गई है। लोग उसे खंभे में बाधकर पीट रहे हैं और वो रहम की भीख मांग रहा है। उसके मुंह से लगातार खून निकलता रहा और आरोपी उसे पीटते रहे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article