आगरा

No Entry Of Vehicles In Vrindavan: नए साल पर वृंदावन में नहीं होगी वाहनों की एंट्री, 31 दिसंबर से दो जनवरी तक ये रहेगी व्यवस्था

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 03:38 PM IST

Vrindavan No Entry Of Vehicles: नए साल और सर्दियों की छुट्टियों में मथुरा के वृंदावन में भीड़ आने की संभावना है। ऐसे में वृंदावन में नए वर्ष पर वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। नगर के बाहर गाड़ी पार्क करके ही यहां आना होगा। प्रशासन 31 दिसंबर से ही प्लान को सख्ती से लागू करेगा।

Image

वृंदावन में वाहनों की नो एंट्री

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नए साल पर वृंदावन में वाहनों की रहेगी नो एंट्री
  • भीड़ को देखते हुए वृंदावन के बाहर ही होगी वाहनों की पार्किंग
  • 31 दिसंबर से ही सख्ती से लागू होगा प्लान

Vrindavan No Entry Of Vehicles: वीकेंड से शुरू हो रहा नया साल इस साल धार्मिक पर्यटन करने वाले लोगों के लिए परेशानी लेकर आ रहा है। हर वर्ष की तरह भगवान के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ने की संभावना है, लेकिन जो भी आएगा उसे वृंदावन में बिना वाहन ही आना होगा। नगर के बाहर ही पार्किंग व्यवस्था रहेगी। प्रशासन 31 दिसंबर से ही सख्ती से व्यव्था को लागू करेगा। दरअसल, नए साल पर हर कोई चाहता कि उनके जीवन का नया साल भगवान की चरणों में पूजा करके शुरू हो। ऐसे में लोग हर साल वृंदावन जाकर अपने नए वर्ष की शुरुआत करते हैं।

वहीं, भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने एक बड़ा फैसला लिया। मंदिर प्रबंधन ने पांच जनवरी तक भीड़भाड़ को देखते हुए बच्चे-बुजुर्ग, महिलाएं और रोगियों से मंदिर न लाने की अपील की है। भगदड़ जैसी घटनाओं की आशंका को टालना इसका मकसद है।

31 दिसंबर से दो जनवरी तक पार्किंग की व्यवस्था होगी सख्त

इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग में भी बदलाव है। नोडल अधिकारी एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा कि 30 दिसंबर से दो जनवरी तक वृंदावन में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वृंदावन को दो जोन और पांच सेक्टर में बांटा है। श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा के लिए 31 दिसंबर से दो जनवरी तक पार्किंग की व्यवस्था सख्त रहेगी। कई जिलों से पुलिस आ रही है। एसपी सिटी एमपी सिंह के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को स्थानीय पुलिस, दो कंपनी पीएसी के अलावा मैनपुरी, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद आदि जिलों से पुलिस फोर्स बुलाई गई है।

इन पार्किंगों में खड़े कराए जाएंगे वाहन

यमुना एक्सप्रेस-वे से वृंदावन की तरफ आने वालों के वाहनों को दारुक पार्किंग, पानी गांव पशु पैंठ (बड़े वाहन बस, ट्रैक्टर इत्यादि), टीएफसी मैदान पार्किंग, पानी घाट तिराहा पार्किंग, मंडी पार्किंग, शिवा ढाबा के सामने खड़ा कराया जाएगा। इसके अलावा मथुरा से वृंदावन जाने वाले वाहन चौहान पार्किंग, टीएफसी मैदान पार्किंग, मंडी पार्किंग, आईटीआई कॉलेज पार्किंग, पागल बाबा अस्पताल की खाली जमीन और गांव धौरेरा की पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। वहीं, छटीकरा से वृंदावन की तरफ जाने वाले वाहनों को माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग-एक (बड़े वाहन), माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग-दो (बड़े वाहन), माता वैष्णो देवी मंदिर के बराबर में खाली मैदान में पार्किंग-तीन (बड़े वाहन), मल्टीलेबल पार्किंग, हरेकृष्णा ऑर्चिड के सामने पार्किंग (ई-रिक्शा स्टैंड), रॉयल भारती मोड़ पार्किंग (छोटे वाहन), प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख तिराहा मोड़ पार्किंग और जादौन पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article