आगरा

Mathura News: शराब के लिए घरवालों से मारपीट, पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी; गिरफ्तार

मथुरा में अपने घरवालों से शराब के लिए पैसे मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ है। आरोपी शख्स अपनी पत्नी और अपने माता-पिता से शराब के लिए मारपीट करता था।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रिफाइनरी थाना क्षेत्र में शराब के पैसे मांगने को लेकर माता पिता एवं पत्नी के साथ मारपीट करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक नगर अरविंद कुमार ने बताया कि यह मामला रिफाइनरी थाना क्षेत्र का है, जहां बृहस्पतिवार की रात राधिका ने अपने पति ओमवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अक्सर शराब पीकर उसे और उसके सास-ससुर को मारता-पीटता है।

पैसे नहीं देने पर करता था मारपीट

उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात भी वह शराब पीने के लिए उन सबको प्रताड़ित कर रहा था। पहले पत्नी एवं माता-पिता को मारने-पीटने के बाद रुपए न मिलने पर तमंचा निकाल लाया और धमकी देने लगा कि पैसे नहीं दिए तो वह उन्हें गोली मार देगा। उन्होंने बताया कि इस पर उसने शोर मचाया, तो गांव वालों ने आकर उन लोगों को उससे बचाया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब भी वह हवा में तमंचा लहरा रहा था और मां—बाप तथा पत्नी को गालियां देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था। उन्होंने बताया कि उसे शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के यहां पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article