आगरा

Mahashivratri 2024: आगरा के मंदिर में स्थापित हैं कैलाश से लाए गए 2 शिवलिंग, जानें इतिहास

आगरा के मथुरा हाइवे पर एक प्राचीन शिव मंदिर है। इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां दो शिवलिंग एक साथ स्थापित हैं। कहा जाता है कि इन दोनों शिवलिंग को म​हर्षि परशुराम और उनके पिता जमदग्नि कैलाश पर्वत से लेकर आए थे।

Image

आगरा, शिव मंदिर

Photo : Twitter

Mahashivratri 2024: अगरा में कई सुंदर और ऐतिहासिक इमारते हैं। यहां दुनिया का 7वां अजूबा ताज महल भी है। वहीं इसी जगह प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर भी हैं। ये मंदिर खासर भगवान भोलेनाथ के हैं, जो लोगों की आस्था का केंद्र हैं। यहां दूर-दराज से लोग भगवान शिव की पूजा-अर्जना करने आते हैं। कहते हैं कि यहां भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा बनी हुई है। चलिए आज आगरा स्थित महादेव के इस प्राचीन मंदिर के बारे में जानते हैं।

आगरा के मथुरा हाइवे पर यह प्राचीन कैलाश मंदिर है। यहां देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। मंदिर की खासियत यह है कि यहां दो शिवलिंग एक साथ स्थापित हैं। कहा जाता है कि इन दोनों शिवलिंगों को महर्षि परशुराम और उनके पिता जमदग्नि कैलाश पर्वत से लेकर आए थे।

आगरा में है कैलाशधाम

यहां के लोगों का मानना है कि त्रेतायुग में महर्षि परशुराम और उनके पिता जमदग्नि ने अपनी घोर तपस्या के महादेव को प्रसन्न किया था। जब भोलेनाथ उनसे वर मांगनो को कहा तो उन्होंने महादेव को अपने साथ चलने का आग्रह किया था। जिसके बाद कैलाश से लाए इन दोनों शिवलिंग को यहां स्थापित किया गया। इसके बाद से यह जगह कैलाशधाम कहा जाता है।

हर साल होता है मेले का आयोजन

मंदिर को लेकर भक्तों का मानना है कि यहां जो भी मांगा जाए भगवान भोलेनाथ वो सारी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस मंदिर में शिवरात्रि पर देश विदेश से भी श्रद्धालु आकर शिव की पूजा करते हैं। वहीं यहां हर साल सावन पर मेले का आयोजन भी किया जाता है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article