आगरा

Agra Police Encounter: आगरा में अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार

आगरा में तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गैंग का भी खुलासा किया है जो यूपी, हरियाणा और राजस्थान में वारदात करता था। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

Image

आगरा में बदमाशों के साथ मुठभेड़

Agra Police Encounter: आगरा पुलिस की एक ही दिन में तीन थाना क्षेत्रों में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर एक अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया। ये गैंग यूपी, हरियाणा और राजस्थान में वारदातों को अंजाम देता था। मुठभेड़ के दौरान चारों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

बदमाशों ने मोबाइल शॉप से की 24 लाख की चोरी

जगदीशपुरा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को दबोच लिया। जिनकी पहचान साजिद और सहवान के तौर पर हुई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन बदमाशों ने 12 जुलाई को मोबाइल शॉप से 24 लाख की चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से कार, दो तमंचे और कई कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को जगदीशपुर थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

एक बदमाश मौके से फरार

आगरा के थाना बरहन क्षेत्र में भी पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरा बदमाश भागने में हुआ कामयाब हुआ। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान चरण सिंह निवासी हाथरस के रूप में हुई है। मुठभेड़ की तीसरी घटना थाना सदर क्षेत्र में हुई। जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान बदमाश को रोकने की कोशिश की। लेकिन बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली। घायल अभियुक्त की पहचान प्रभु उर्फ टंगा निवासी आगरा थाना सिकंदरा क्षेत्र के तौर पर हुई है। सभी घायल बदमाशों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article