आगरा

Agra Nursing Student Suicide : दरवाजा खटखटाने पर कमरे से नहीं आई आवाज , अंदर फांसी के फंदे से झूल गई नर्सिंग छात्रा

Agra Nursing Student Suicide : आगरा के शास्त्रीनगर में अपने किराये के कमरे में नर्सिंग की एक छात्रा ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Image

आगरा में नर्सिंग छात्रा ने लगाई फांसी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Agra Nursing Student Suicide : देशभर के कई हिस्सों से छात्र-छात्राओं की आत्महत्या की खबरें सामने आती रहती हैं। उधर, कोटा में अक्सर नीट या अन्य प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट पढ़ाई के बोझ तले दबकर जीवन लीला समाप्त कर लेते हैं। इसी प्रकार ताजनगरी के शास्त्रीनगर में अपने किराये के कमरे में नर्सिंग की एक छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

इंटर्नशिप कर रही थी छात्रा

थाना हरीपर्वत के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान 22 वर्षीय सेजल के तौर पर हुई है जो फरजाना स्थित नर्सिंग कॉलेज की छात्रा थी तथा एक अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही थी। पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे वह अपने कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और जब काफी समय तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो मकान मालकिन ने दरवाज़ा खटखटाया, मगर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दरवाज़ा तोड़ कमरे में पहुंची और फंदे से लटका उसका शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

(इनपुट - भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल