आगरा

Indian Railways: 121 साल पुराना इस रेलवे स्टेशन होगा रिडेवलपमेंट, आगरा की यात्रा होगी और आसान

भारतीय रेलवे आगरा के बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कर रहा है। यह स्टेशन जल्द ही पूरी तरह से तैयार हो जाएगा, जिसके बाद ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद है।

Image

बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन रिडेवलपमेंट (फोटो - Canva)

Agra: भारतीय रेलवे द्वारा देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों की रिडेवलपमेंट का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगरा के मध्य में स्थित बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट की बात भी सामने आई है। इस रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट से आगरा के निवासियों को काफी लाभ होने वाला है, क्योंकि यह शहर के मध्य में स्थित है और यह शहर कई स्थानों से जुड़ा हुआ है। आइए आपको इस रेलवे स्टेशन के बारे में बताएं -

बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन कब बना गया था

जानकारी के लिए बता दें कि आगरा के मध्य में स्थित बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन को 1904 में नई दिल्ली और बॉम्बे रेलवे स्टेशन के बीच मुख्य मार्ग पर स्थापित किया गया है। यह 121 साल पुराना रेलवे स्टेशन है। यह स्टेशन शहर के प्रमुख परिवहन केंद्रों से निकटता रखता है। बता दें कि रेलवे स्टेशन इंटरस्टेट बस टर्मिनल और राजमार्ग संख्या 19 के पास स्थित है।

अमृत भारत स्‍टेशन योजना के तहत हो रहा है स्टेशनों का रिडेवलपमेंट

बता दें कि भारत के 1337 रेलवे स्टेशनों का चयन रिडेवलपमेंट के लिए किया गया था। इन सभी को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रिडेवलप किया जा रहा है। अभी तक भारत सरकार द्वारा 1300 रेलवे स्टेशनों का रिडेवलपमेंट किया जा चुका है। शेष बचे रेलवे स्टेशनों में बिल्लोचपुरा स्टेशन शामिल है। जिसके रिडेवलपमेंट का कार्य अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जाएगा।

सैटेलाइट स्टेशन के रूप में किया जा रहा है विकसित

बताया जा रहा है कि स्टेशन के रिडेवलपमेंट में द्वितीय प्रवेश द्वारा, ट्रेनिंग स्कूल और वैकल्पिक सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि द्वितीय प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य एक साल के भीतर पूरा किया जाएगा। रिडेवलपमेंट के बाद, बिल्लोचपुरा स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे इसे एक सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इस प्रक्रिया से यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे आगरा में यात्रा करने वाले लोगों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article