आगरा

Agra IT Raid: आगरा में जूता व्यापारियों के यहां इनकम टैक्स की रेड खत्म ,57 करोड़ कैश बरामद

Agra IT Raid on Shoe Traders: आयकर विभाग ने जब 18 मई को छापेमारी शुरू की थी तब 40 करोड़ रुपये बरामद हुए थे, ये छापेमारी कर चोरी की जांच के तहत की गई।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

KEY HIGHLIGHTS
  1. जूता व्यापारियों के 14 ठिकानों पर चल रही थी छापेमारी
  2. 57 करोड़ कैश आयकर विभाग की टीम ने किया बरामद
  3. 53 करोड़ रुपए हरमिलाप शूज कम्पनी के घर से 4 करोड़ बीके शूज और मंशु फुटवियर के यहां से बरामद

Agra IT Raid on Shoe Traders: आयकर विभाग ने आगरा के कुछ जूता कारोबारियों के खिलाफ जारी छापेमारी में लगभग 57 करोड़ रुपये की 'बेहिसाब' नकदी बरामद की है, छापेमारी शनिवार को शुरू हुई थी, सूत्रों ने बताया कि आगरा में कुछ जूता कारोबारियों और उनसे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी के दौरान अब तक लगभग 57 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है।

करीब 80 घंटे चली जूता व्यापारियों के यहां आईटी छापेमारी, बीके शूज कम्पनी मंशु फुटवियर के ठिकानों पर पड़ी थी आईटी की रेड वहीं हरमिलाप शूज कम्पनी के यहां भी हुई थी छापेमारी।

30 करोड़ की जूता व्यापार की पर्चियां भी बरामद

जूता व्यापारियों के 14 ठिकानों पर चल रही थी छापेमारी, 57 करोड़ कैश आयकर विभाग की टीम ने किया बरामद, 53 करोड़ रुपए हरमिलाप शूज कम्पनी के घर से बरामद, 4 करोड़ बीके शूज और मंशु फुटवियर के यहां से बरामद वहीं तीनों जूता व्यापारियों के यहां से एक करोड़ की ज्वैलरी मिली है और 30 करोड़ की जूता व्यापार की पर्चियां भी की बरामद बताते हैं कि जमीनों में भी तीनो व्यापारियों ने करोड़ों इन्वेस्ट किया है ।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार