आगरा

BHISHM Portable Hospital: आगरा में पोर्टेबल अस्पताल का सफल परीक्षण, आपातकालीन स्थिति में होगा कारगर

भारतीय वायु सेना ने आगरा में पोर्टेबल अस्पताल का सफल परीक्षण किया। इसके तहत पोर्टेबल अस्पताल को एयर ड्रॉप किया गया। इसे किसी भी आपातकालीन स्थिति में कहीं भी उतारा जा सकता है।

Image

पोर्टेबल अस्पताल का परीक्षण। (IAF)

Photo : Twitter

BHISHM Portable Hospital: भारतीय वायु सेना ने आगरा में पोर्टेबल अस्पताल का परीक्षण किया। इसे किसी भी आपातकालीन स्थिति में कहीं भी लगाया जा सकता है। यह पहली बार है जब वायु सेना ने विमान से आगरा में भीष्म (BHISHM) पोर्टेबल अस्पताल का परीक्षण किया है। यह वायु सेना की मेहनत और शौर्य को दर्शाता है। साथ ही इसे कहीं भी लगाया जा सकता है।

बता दें कि पोर्टेबल अस्पताल से हेल्थ सेक्टर में नई क्रांति आने की उम्मीद है, क्योंकि इसे किसी भी परिस्थिति में विमान से ड्रॉप कर तुरंत तैयार किया जा सकता है।

एक बार में 200 मरीजों का इलाज

इस पोर्टेबल अस्पताल की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक साथ 200 मरीजों की देखभाल हो सकती है। वहीं, एक साथ 25 मरीजों का टेस्ट हो सकता है। बता दें कि इस पोर्टेबल अस्पताल में इमरजेंसी से लेकर सर्जरी तक की सुविधा है, जिससे युद्ध, बाढ़, भूकंप समेत अन्य आपात स्थिति में निपटा जा सकता है। इसे तैयार करने में सिर्फ आठ मिनट का समय लगेगा।

कई सुविधाओं से लैस

बता दें कि कई आधुनिक सुविधाओं से लैस इस पोर्टेबल अस्पताल में एआई सिस्टम भी लगाया गया है, जिससे इलाज में आसानी होगी और 200 लोगों तक का एक बार में उपचार हो सकेगा। इसे कई एडवांस तकनीकों से लैस किया गया है।

हर स्थिति में करेगा काम

इस पोर्टेबल अस्पताल को इस तरह बनाया गया है कि इसे कोई अनजान डॉक्टर भी तैयार कर सकता है। इसमें मोबाइल फोन की सुविधाएं मौजूद हैं, जो बिना इंटरनेट के भी काम करेगा और आपात से आपात स्थिति में काम कर सकेगा। इसमें अलग-अलग तरह के कई सारे फीचर लगे हुए हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article