Chemical Drum Exploded: यूपी में आगरा के सदर भट्ठी इलाके में शनिवार सुबह अवैध रूप से रखे केमिकल की वजह से दोमंजिला मकान के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के दुकानों व घरों में भी आग की लपटें फैल गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ मौके पर दमकल विभाग भी पहुंचे। आग इतना भीषण था कि दमकल कर्मियों को इस पर काबू पाने में करीब 4 घंटे का समय लग गया।
20 लीटर का केमिकल ड्रम फटा
दरअसल, आगरा के घनी आबादी वाले इलाके सदर सदर भट्ठी चौराहे के आगे एक गली में ममता सेल्स के नाम से दूसरी मंजिल पर केमिकल का गोदाम शुरू किया गया था। इस मंजिल पर करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद 20 लीटर का केमिकल से भरा ड्रम फट गया। जिससे केमिकल फर्श पर फैल गया। इससे आग की लपटे और फैल गई। हालांकि गोदाम में रखे फायर उपकरण से कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन उससे जब आग नहीं बुझी तो बाहर निकल गया।
8 गाड़ियां जलकर बेकार
इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ मौके पर दमकल कर्मी भी पहुंचे। आग लपटे चारों ओर फैल गई, जिससे आसपास के दुकानों और मकानों को खाली करवाया गया। बाजार में खड़ी करीब 8 गाड़ियां भी जल गई। लोगों के घर और मकान भी जल गए। गली छोटी होने के कारण मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह, एफएसओ सोमदत्त सोनकर आग बुझाने में परेशानी हो रही थी। करीब 4 घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
