Agra News: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां घने कोहरे के कारण एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लगभग एक दर्जन सवारियां घायल हो गई। यह बस दिल्ली से आजगढ़ की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में थाना डौकी क्षेत्र में नगला बेहड़ के पास यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकला, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
आगरा
Agra News: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर बस पलटी, घने कोहरे के कारण हुआ हादसा
- Authored by: पूजा कुमारी
- Updated Jan 8, 2024, 11:36 AM IST
