आगरा

Agra Weather: आगरा में कड़ाके की ठंड ने किया हाल-बेहाल, जानिए कितना पहुंचा तापमान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 09:48 PM IST

Agra Weather: यूपी के कई जिलों में ठंड का कहर लगातार जारी है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पछुआ हवाओं ने गलन में लगातार इजाफा किया हुआ है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी से ठंड का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। आगरा में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को थोड़ी राहत मिली।

Image

आगरा में बुधवार को मिली थोड़ी राहत (फाइल फोटो)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी के कई जिलों में जारी है ठंड का कहर
  • बर्फबारी और पछुआ हवाओं ने किया गलन में इजाफा
  • आगरा में बुधवार को मिली थोड़ी राहत

Agra Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवाओं से मौसम में बदलाव आया है। पिछले तीन दिन तक तापमान में गिरावट का दौर जारी था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग की ओर से कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम से आने वाली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हुई है। ठंड के साथ घना कोहरा भी छाया रहा। हालांकि बुधवार को मौसम ने थोड़ी राहत जरूर दी। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को मौसम में थोड़ी गर्माहट रही। तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

आगरा में पिछले 72 घंटे से कड़ाके की ठंड पड़ी। ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया था। 72 घंटों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के पास पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री के पास स्थिर रहा।

ताजनगरी के मौसम में लगातार दिखेगा बदलाव

मौसम विभाग के मुताबिक, नए साल तक ताजनगरी के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव दिखाई देता रहेगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा। साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान स्थिर रहने के आसार हैं। 31 दिसंबर तक रोज कोहरा छाए रहने की संभावना है। गुरुवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। तापमान 11 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड किया जाने के आसार है।

सीजन का सबसे ठंडा दिन सोमवार रहा

आगरा में सोमवार सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। दिन में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री पर आ गया, जबकि पारा महज 16.6 डिग्री पर पहुंच गया। सोमवार को सुबह घना कोहरा भी रहा, दृश्यता भी शून्य रिकॉर्ड की गई। उधर, कड़ाके की ठंड की वजह से रेल की पटरियां भी चटक गईं। सोमवार सुबह चार से पांच बजे के बीच आगरा में बिचपुरी के पास ट्रैक चटक गया। आनन-फानन रेल ट्रैक को ठीक किया गया। इसके बाद बयाना-बांदीकुई रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article