आगरा

Agra Temperature: आगरा में शाम होते ही ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी, नए साल पर ऐसा रह सकता है ताजनगरी का तापमान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 10:42 PM IST

Agra Weather News: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। मंगलवार को आगरा में कोहरे और सर्दी से लोग ठिठुरते नजर आए। उत्तर पश्चिम से आने वाली हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट से गलन बढ़ी है। नए साल पर सर्दी अभी और बढ़ने के आसार हैं।

Image

आगरा के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी (फाइल फोटो)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
  • 31 दिसंबर तक बढ़ेगा कोहरा और चलेगी शीतलहर
  • नए साल तक कभी कम तो कभी ज्यादा होगा तापमान

Agra Weather News: पश्चिमी हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। उत्तर प्रदेश में ठंड की तेजी अब रफ्तार पकड़ रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। सर्दी और कोहरे के सितम को देखते हुए यूपी के कई जनपदों में स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी हो गए हैं। जबकि कई जिलों में स्कूलों के टाइम में परिवर्तन किया गया है। आगरा में रोजाना तापमान में बदलाव हो रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर पश्चिम से आने वाली हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट से गलन बढ़ी है। कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा भी पड़ रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आने वाले एक हफ्ते तक सुबह में घना कोहरा रहने के आसार हैं। आगरा में सोमवार की सुबह घना कोहरा था। मंगलवार को भी ताजनगरी में घना कोहरा छाया रहा। शीतलहर से लोग ठिठुरते नजर आए। सर्द हवाओं ने कंपकंपी छुड़ाए रखी।

ताजनगरी के मौसम में लगातार दिखेगा बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार नए साल तक ताजनगरी के मौसम में लगातार बदलाव दिखाई देगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंचने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। साथ ही घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार हैं। 31 दिसंबर तक रोजाना घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कोहरे की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

सात डिग्री रिकॉर्ड किया गया तापमान

वहीं, मंगलवार को शाम साढ़े सात बजे मौसम विभाग की वेबसाइट पर आगरा का न्यूनतम तापमान सात डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा। आगरा में शीतलहर चलने के कारण सड़कों पर लोग कम दिखाई दे रहे है। जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं। आगरा में भी सोमवार रात को शीतलहर और घने कोहरे की वजह से प्रशासन ने कक्षा नर्सरी से आठ तक के सभी स्कूलों को 28 दिसंबर तक बंद रखने के आदेश जारी किए थे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article