Agra Green Signal: उत्तर प्रदेश के आगरा के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। ताजनगरी के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक के लाल सिग्नलों का समय घटाया जाएगा। इसके साथ ही ग्रीन सिग्नल का समय बढ़ाया जाएगा। विकास भवन में आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की तृतीय त्रैमासिक बैठक में यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा बैठक में जनप्रतिनिधियों ने गौशालाओं के रखरखाव और साफ सफाई पर भी आपत्ति दर्ज कराई गई। साथ ही निर्माण कार्य में दोयम दर्जे की ईंटों के इस्तेमाल का मुद्दा भी बैठक में उठा। दोयम दर्जे की ईंटों के इस्तेमाल पर जनप्रतिनिधि ने खासी नाराजगी जताई। इसके अलावा बैठक में कई और मुद्दे उठे।
जानकारी के अनुसार, बैठक में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने निर्देश दिए कि यातायात विभाग से समन्वय कर आगरा शहर के प्रमुख चौराहों पर लगी सिग्नल लाइटों में फेरबदल किया जाए। उन्होंने कहा कि, लाल सिग्नल का समय कम किया जाए। इसके साथ ही ग्रीन सिग्नल का समय बढ़ाया जाए।
