आगरा

यमुना एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, 15 दिसंबर से थमेगी रफ्तार, जानिए क्यों

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2022, 04:43 PM IST

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस-वे पर इस साल में 15 दिसंबर से वाहनों की रफ्तार में कटौती की जाएगी। हल्के वाहन सौ किमी प्रति घंटा के बजाए अब 80 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार से दौड़ेंगे। भारी वाहनों के लिए अधिकतम रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा तय की गई है। यह नियम दो माह के लिए ही लागू होंगे।

Image

यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 दिसंबर से वाहनों की रफ्तार होगी कम

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से वाहनों की रफ्तार होगी कम
  • दो माह के लिए ही लागू होगा यह नियम
  • सर्दियों में हादसों पर लगाम लगाने के लिए बनाई गई योजना

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस-वे से चलने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। सर्दी के दिनों में दृश्यता कम होने की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से वाहनों की गति सीमा को कम करने का फैसला लिया गया है। हल्के वाहनों की अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा के बजाय 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। भारी वाहनों की अधिकतम रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। ये नियम दो महीने तक लागू रहेंगे। इसका उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान काटा जाएगा। 15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर भारी वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटा और हल्के वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ही दौड़ सकेंगे। रफ्तार पर यह प्रतिबंध सिर्फ दो महीने रहेगा यानी 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक कम रफ्तार से एक्सप्रेस-वे पर वाहन चलाने होंगे। नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। उनके चालान काटने की प्रक्रिया होगी।

आपको बता दें कि, यमुना एक्सप्रेस-वे पर सर्दियों के मौसम में सड़क हादसों के आंकड़े में इजाफा हो जाता है। हादसों पर लगाम लगाने के लिए यमुना प्राधिकरण हर वर्ष सर्दियों में एक्सप्रेस-वे पर दौड़ने वाले वाहनों की गति सीमा कम कर देता है। इससे सड़क हादसों में कमी आती है।

एक्सप्रेस-वे पर सबसे ज्यादा पड़ता है दृश्यता का असर

इस वर्ष भी 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक वाहनों की गति पर लगाम लगाई जाएगी। यमुना प्राधिकरण की तरफ से इसके लिए तैयारी कर ली गई है। जेपी समूह को भी नियमों का पालन कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि, यमुना एक्सप्रेस-वे से रोजाना करीब 30 हजार वाहन आवागमन करते हैं। सर्दी के मौसम में दृश्यता कम हो जाती है। कोहरा छाने की वजह से दृश्यता शून्य तक पहुंच जाती है। दृश्यता का असर सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे पर पड़ता है। मौजूदा समय में एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि भारी वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ सकते हैं।

एक्सप्रेस-वे पर और ज्यादा बढ़ जाती है दुर्घटना की आशंका

यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह के अनुसार, सर्दियों में एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना की आशंका और ज्यादा बढ़ जाती है। कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने से वाहनों के टकराने की आशंका रहती है। ऐसे में दो माह के लिए गति सीमा कम कर दी जाती है। 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक नए नियम लागू रहेंगे। निर्धारित से ज्यादा गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसे वाहन चालकों के चालान काटे जाएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article