आगरा

Agra में पांच जनवरी से गिरेगा तापमान, नए साल पर यथावत रहेगा मौसम का हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 08:38 PM IST

Agra Weather Update: ताजनगरी आगरा में 5 जनवरी से कंपकंपी छूटेगी। साथ ही कोहरा भी परेशान कर सकता है। पश्चिमी विक्षोभ ने कड़कड़ाती सर्दी के कदम रोक दिए हैं। ताजनगरी में नए वर्ष पर मौसम का रुख यथावत रहेगा। फिलहाल मौसम में किसी बदलाव के आसार नहीं हैं।

Image

नए वर्ष पर मौसम का रुख रहेगा यथावत

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में नए वर्ष पर मौसम का रुख रहेगा यथावत
  • 3 जनवरी से शीतलहर चलने के आसर
  • 5 जनवरी से गिरेगा तापमान

Agra Weather Update: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम स्थिर है। जब तक बारिश नहीं होगी, तब तक कड़कड़ाती सर्दी का एहसास नहीं होगा। हालांकि मौसम विभाग ने 3 जनवरी से शीतलहर चलने की संभावना जताई है। पिछले कई दिन से मौसम स्थिर बना हुआ है। सुबह शाम सर्दी पड़ रही है। वहीं, दिन में धूप निकल रही है। जिससे लोगों को राहत मिल रही है। पूरा दिन लोग धूप के आनंद ले रहे हैं। ठंडी हवा भी नहीं चल रही है, इससे भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को भी सर्द हवाएं चलीं। नए साल के दिन सुबह कोहरा छाया रहा। ताजनगरी में नए वर्ष पर मौसम का रुख यथावत रहा। फिलहाल मौसम में किसी बदलाव के आसार नहीं हैं।

इससे पहले, साल के आखिरी दिन आगरा में तापमान बढ़ा हुआ रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम होकर 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा होकर 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 98 दर्ज किया गया था।

3 जनवरी से शीतलहर चलने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, 2 जनवरी को आगरा का न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम तापमान 8 डिग्री के आसपास बना रहेगा। जबकि 5 जनवरी तक निचले तापमान में गिरावट आएगी। यह 5 डिग्री के आसपास रह सकता है। जबकि दिन का पारा 20 डिग्री के पास बना रहेगा। फिलहाल बारिश या किसी और तरह के बदलाव के संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं। 2 जनवरी तक सुबह और रात में कोहरा छाया रह सकता है। 3 जनवरी से शीतलहर चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. दानिश ने बताया कि, इस वर्ष पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधि पिछले वर्षों के मुकाबले कम रही हैं। इस वजह से बादल कम छा रहे हैं। इसी वजह से तापमान में गिरावट नहीं आ रही।

जानिए क्या है पश्चिमी विक्षोभ?

पश्चिमी विक्षोभ भारतीय उप महाद्वीप के उत्तरी इलाकों में सर्दियों के मौसम में आने वाला एक ऐसा तूफान है जो उत्तर, भारत, पाकिस्तान, नेपाल से गुजरते हुए इनके दायरे में आने वाले वायुमंडल की ऊंची तहों में भूमध्य सागर, अन्ध महासागर और कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लेकर आती है। इससे मौसम में परिवर्तन होता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article