आगरा

Agra News: नए साल से पहले आगरा के पुराने शहर में तीन दिन रहेगा पानी का संकट, जानिए किन इलाकों में रहेगी किल्लत

Agra Water Supply: आगरा के लोगों के लिए जरूरी खबर है। नए साल पर पुराने शहर में 48 घंटे पानी की सप्लाई नहीं होगी। ऐसे में लोग पहले से ही पानी स्टॉक करके रख लें। ताकि परेशानी न झेलनी पड़े। जलकल विभाग की ओर से पाइप लाइन में कनेक्शन का काम किया जाएगा। इसके चलते शटडाउन लिया जाएगा।

Image

आगरा के पुराने शहर में 48 घंटे नहीं आएगा पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • नए साल से पहले आगरा के पुराने शहर में नहीं होगी पानी की सप्लाई
  • 48 घंटे तक नहीं आएगा पानी, पहले से ही स्टोर कर लें पानी
  • पाइप लाइन में होगा कनेक्शन का कार्य

Agra Water Supply: ताजनगरी आगरा में नए साल से पहले पानी की किल्लत रहेगी। आगरा के कोतवाली जोनल पंपिंग स्टेशन से जुड़े इलाकों में 26 से 28 दिसंबर की शाम तक जल की किल्लत रहेगी। जलकल विभाग की टीम 500 एमएम की पाइप लाइन में कनेक्शन का काम करेगी। जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से इसके लिए 48 घंटे के लिए शटडाउन लिया जाएगा। जल निगम के परियोजना प्रबंधक रमेश चंद्र के अनुसार, आगरा पेयजल आपूर्ति फेज-3 के तहत कोतवाली में स्थित पुराने 1000 किलोलीटर क्षमता के जर्जर जोनल पंपिंग स्टेशन की जगह इसी परिसर में नए पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया गया है। स्टैंड बाई के लिए यहां 200 किलोलीटर सीडब्ल्यूआर का निर्माण भी किया गया है।

रमेश चंद्र ने बताया कि इसके लिए कई लाइनों को शिफ्ट किया जा रहा है। इनका मेन रोड पर स्थित मुख्य पाइप लाइन से कनेक्शन करने का काम किया जाएगा। जल निगम की टीम इस कार्य को पूरा करने के लिए 26 दिसंबर को सुबह 10 बजे से काम शुरू कर देगी। यह कार्य 28 दिसंबर शाम तक चलेगा।

पुराने बाजार के यह इलाके रहेंगे प्रभावित

इस कार्य के चलते जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से कोतवाली इलाके की जलापूर्ति रोकने के लिए शटडाउन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 48 घंटे के लिए इलाके की जलापूर्ति ठप रहेगी। इन इलाकों में पानी का संकट देखते हुए टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति कराई जाएगी। इंटरकनेक्शन के कार्य के बाद ही कोतवाली में नए जोनल पंपिंग स्टेशन का कार्य शुरू किया जा सकेगा। शटडाउन के कारण कोतवाली पंपिंग स्टेशन से पोषित कोतवाली इलाके, काला महल, मोती कटरा, गधापाड़ा, मानपाड़ा, बेलनगंज, रोशन मोहल्ला, पीपलमंडी, मंटोला, हींग की मंडी, सदरभट्ठी आदि इलाकों में जलापूर्ति बंद रहेगी।

गंगाजल की आपूर्ति नहीं होने पर प्रदर्शन

दूसरी ओर, दयालबाग इलाके में गंगाजल की आपूर्ति नहीं होने से परेशान लोगों ने संजय प्लेस स्थित जल निगम के कार्यालय पर प्रोटेस्ट किया। महिलाओं ने दो घंटे धरना दिया। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि दो करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बाद भी इलाके की कॉलोनियों में गंगाजल की लाइन डालने का कार्य नहीं हो रहा है। महज 30 फीसदी लाइन बिछाने के बाद कार्य बंद कर दिया है। अधिकारी शिकायत के बाद भी सुनने को तैयार नहीं है। इलाके में पानी के कनेक्शन एक साल पहले दे दिए थे। लेकिन पानी नहीं मिल रहा है।
Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article