आगरा

Murder: जमीन विवाद में किसान को पहले लाठी से जमकर पीटा, फिर कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2022, 09:35 PM IST

Etah Murder: एटा जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां जमीन के विवाद में एक किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

Image

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीणों की भीड़

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एटा में जमीन विवाद में किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
  • किसान की हत्या से मचा कोहराम, हमलावर हुए फरार
  • परिजन बोले-कुछ लोगों से था जमीन बंटवारे का विवाद

Etah Murder: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार को जमीन के विवाद में एक किसान की हत्या से सनसनी फैल गई। कातिलों ने किसान को पहले लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद कुल्हाड़ी से काट दिया। किसान की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों का किसान की हत्या के बाद रो-रोकर हाल बेहाल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, सकीट थाना इलाके के करमचंद पुर गांव में शनिवार सुबह हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। सुबह करीब साढ़े सात बजे खेत पर गए किसान की कुल्हाड़ी काटकर और लाठी-डंडों से पीटकर हत्या की गई।

खेत पर जाते समय हमलावरों ने किसान को मार डाला

गांव करमचंद पुर के रहने वाले रामपाल (45) सुबह खेत पर धान की फसल देखने के लिए गए थे। इसी बीच, पीछे से बाइक सवार हमलावर पहुंच गए। हमलावर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से लैस थे। हमलावरों ने रास्ते में ही किसान रामपाल पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। आरोपियों ने किसान को तब तक पीटा जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। हत्या की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। किसान की मौत पर चीख-पुकार मच गई।

किसान की पांच बीघा जमीन पर थी हमलावरों की नजर

सूचना मिलते ही एसएसपी उदय शंकर सिंह और सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक किसान के भतीजे ने बताया कि, उसके ताऊ का गांव के ही कुछ लोगों से झगड़ा चल रहा था। वो लोग ताऊ की करीब पांच बीघा जमीन कब्‍जाना चाह रहे थे। इस मामले में कई बार पुलिस से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को दो दर्जन से ज्यादा लोग हथियार लेकर आए और ताऊ को मार डाला। मामले पर एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि, परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article