आगरा

Agra Murder: शादी में गुलाब जामुन को लेकर दोनों गुट भिड़े, जमकर हुई मारपीट और चाकूबाजी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 08:59 PM IST

Agra Murder: ताजनगरी आगरा के खंदौली में शादी में गुलाब जामुन के लिए जमकर चाकूबाजी हुई। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। वहीं, निकाह किए बगैर ही बारात वापस लौट गई।

Image

आगरा में शादी में रसगुल्ले को लेकर हुई मारपीट, एक की मौत

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • खंदौली में शादी में गुलाब जामुन के लिए जमकर चले चाकू
  • घटना में एक युवक की मौत, कई अन्य घायल
  • बारात निकाह किए बगैर ही लौटी, पुलिस जांच में जुटी

Murder in Agra Wedding: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुलाब जामुन के चक्कर में दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। जबकि अन्य कई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, एत्मादपुर के खंदौली कस्बे में देर रात शादी का कार्यक्रम हो रहा था। शादी में गुलाब जामुन को लेकर विवाद ऐसा बढ़ा कि, घराती और बरातियों में चाकू चल गए। शुरुआत में खाने के लिए रखे बर्तन फिंकने लगे। देखते ही देखते एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। इस दौरान चाकू लगने से घायल हुए एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, खंदौली मोहल्ला निवासी व्यापारी वाकर के दो बेटे जावेद और राशिद का निकाह एत्मादपुर के मोहल्ला शेखान में रहने वाले उस्मान की बेटियां के साथ हो रहा था। देर रात शादी का फंक्शन चल रहा था।

गुलाब जामुन को लेकर बारातियों का हुआ विवाद

इसी बीच, खाना खाने के दौरान गुलाब जामुन को लेकर बारातियों का झगड़ा हो गया। कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई। देखते ही देखते कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। लोगों को शुरुआत में समझ ही नहीं आया था कि, आखिर क्या हो गया है। कुछ लोगों ने छिपकर जान बचाई। कुछ ही देर में विवाद के बाद बर्तन फिंकने लगे और फिर कुर्सियां फेंककर मारने लगे। वहां रखे सामान को भी तोड़ दिया गया। इसके बाद चाकूबाजी होने लगी। चाकूबाजी में कई लोग घायल हो गए।

इलाज के दौरान सनी की हुई मौत

बरात में आए 20 साल के सनी पुत्र खलील की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य कई घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी सैयद अरीब अहमद ने बताया कि, मिठाई को लेकर घराती और बरातियों में विवाद हुआ था। विवाद में तीन लोग घायल हो गए थे, इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, निकाह किए बगैर ही बारात वापस लौट गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'