आगरा

Accident News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टुकड़ों में मिला महिला का शव, घंटों तक रौंदती रहीं गाड़ियां

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और महिला की पहचान करने में जुटी है।

Image

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मिला क्षत-विक्षत शव

Agra-Lucknow Express Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। जहां एक महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ मिला। एक्सप्रेस-वे पर एक महिला का शव घंटों तक पड़ा रहा और वहां से कई गाड़ियां शव को रौंदते हुए निकल गई। जिससे शव के कई टुकड़े हो गए। जब इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली, तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महिला की पहचान में जुटी पुलिस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना में अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला आसपास के इलाके की निवासी हो सकती है। पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी हुई है, साथ ही यह भी जांच हो रही है कि महिला की हत्या करके शव एक्सप्रेसवे पर फेंका गया है या फिर किसी गाड़ी से उसका एक्सीडेंट हुआ है। पुलिस को अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि महिला का शव सड़क पर कितनी देर तक पड़ा रहा।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने यह भी आशंका जताई है कि महिला का एक्सीडेंट सड़क पार करने के दौरान हुआ होगा। जिसके बाद देर तक शव के पड़े रहने के कारण उसे कई गाड़ियों ने रौंदकर शव के टुकड़े कर दिए। पुलिस एक्सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाशी ले रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला का एक्सीडेंट किस गाड़ी से हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article