आगरा

Agra Street Foods: पेठा के साथ आगरा के इन स्ट्रीट फूड्स का भी चखें स्वाद, टेस्ट ऐसा जो बार-बार आएगा याद

आगरा अपनी खूबसूरत इमारतों के साथ ही स्ट्रीट फूड के लिए भी पॉपुलर है। अगर आप कभी आगरा घूमने का प्लान बनाएं तो यहां के स्ट्रीट फूड्स का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें।

Image

आगरा, स्ट्रीट

Photo : Twitter

आगरा ताजमहल जैसी खूबसूरत इमारतों के साथ ही अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी फेमस है। यहां आए पर्यटकों को भी यहां का लजीज जायका बेहद पसंद आता है। तभी तो यहां आए विदेशी पर्यटक भी इन स्वादिष्ट भारतिय व्यंजनों को चटकारे लेकर खाते हैं। इसलिए जब भी आप आगरा जाएं तो यहां के लजीज और टेस्टी स्ट्रीट फूड्स का स्वाद जरूर ट्राई करें। आगरा जैसा स्ट्रीट फूड का स्वाद आपको बहुत कम जगह ही खाने को मिलेगा। इन्हें एक बार खाने के बाद आप इसके स्वाद के दीवाने हो जाएंगे।

आगरा का पेठा

आप आगरा पहले भले न गए हो, लेकिन यहां के पेठे के बारे में आपने जरूर सुना होगा। यहां का पेठा दुनियाभर में जाना जाता है। ऐसे में जब भी प्लान बने यहां के पेठे का स्वाद लेना न भूलें। इतना ही नहीं अगर आप को कई तरह के डिशेज ट्राई करने का शौख है तो यहां आपको पेठे की कई वैरायटी मिलेंगी, जिसमें पेठे पान से लेकर आपको केसर पान तक का स्वाज चखने का ऑप्शन मिलेगा।

आगरा का दही भल्ले

आगर गए और यहां के दही भल्ले का स्वाद नहीं लिया तो क्या किया। यहां जैसे दही भल्ले आपको शायद ही कहीं खाने को मिले। यहां गरमा-गरम टिक्की के साथ दही और जायकेदार मसालों और ताजी चटनी के साथ टेस्टी भल्ले परोसे जाते हैं। जिसे खाने वालों की भीड़ लगती है। यहां आपको लगभग सभी जगहों पर इन स्ट्रीट फूड्स के ऑप्शन मिल जाएंगे।

आगरा का पराठा

अगर आप पराठा खाने के शौकीन हैं तो यहां आपको पराठों की कई वैरायटी मिलेंगी, जिसका स्वाद आप हरी चटनी और अचार के साथ ले सकते हैं। यहां आए पर्यटन आपको बड़े चाव से इन पराठों का आनंद लेते नजर आएंगे।

आगरा का बेदई

आपने बेदई के बारे में बहुत कम ही सुना होगा। लेकिन यहां आप इसका भी स्वाद ले सकते हैं। यह नॉरमल कचौड़ी जैसी ही होती है, जिसका स्वाद बेहद लजीज होता है। इसे खाने के बाद आपका पेट तो भर जाएगा, मगर मन नहीं भरेगा। इसे गरमा-गरम आलू के सब्जी के साथ परोसा जाता है।

आगर का शोरमा

शौरमा का जायका सभी को पसंद है। आपने पहले भी कई जगह शोरमा खाया होगा। लेकिन यहां इसे अलग तरह से बनाया जाता है, जिसका स्वाद बेहत लाजवाब होता है। इसके साथ में परोसी जाने वाली चटनी इसका जायका बढ़ाने का काम करती है। अगर आप नॉनवेज खाना पसंद करते हैं ये डिश आपको बहुत पसंद आएगी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article