आगरा

Agra के स्कूल में बड़ी डकैती: बदमाशों का गजब कारनामा, सामान लूटकर स्कूल की वैन से भागे

आगरा के सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल में 10 नकाबपोश बदमाशों ने 5 लाख की डकैती को अंजाम दिया। बदमाशों ने पीड़ित को बंधक बनाकर कहा अगर चिल्लाओगे तो गोली मार दूंगा।

Image

आगरा में लुटेरों ने सेंट जोसेफ स्कूल में 5 लाख की लूट की

आगरा: जिले के सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल में बुधवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलते हुए 5 लाख की डकैती डाली। रात करीब 1 2 बजे बंदूकधारी बदमाश दीवार फांद कर स्कूल में घुस गए। इसके बाद उनका तांडव शुरू हुआ। बदमाशों ने स्कूल संचालक के बहन-बहनोई को बंधक बना लिया और बहनोई के पैर पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया।

इतना सामान कर ले गए पार

पीड़ितों के मुताबिक बदमाश कई घंटे तक उत्पात मचाते रहे। इसके बाद सोलर प्लांट की 16 बैट्रियां, 3 एलईडी टीवी, अलमारी में रखे 50 हजार रुपये समेत 2 कुंडल लूट ले गए। इस पूरे समान की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। हद तो तब हो गई जब बदमाश लूटपाट के बाद स्कूल की ही वैन में सारा सामान भरा और भाग निकले। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

दरअसल, सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल के संचालक की बहन रजनी अपने पति नवीन सिंह और 6 साल की बेटी के साथ स्कूल में ही रहती हैं। नवीन सिंह के मुताबिक, बुधवार रात वे लोग खाना खाकर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे स्कूल के मेन गेट पर कुछ आहट सुनाई दी। हालांकि, स्कूल गेट बंद था। लेकिन, थोड़ी देर बाद पता चला कि स्कूल के पीछे बाउंड्री से सीढ़ी लगाकर करीब 10 नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर अंदर कूद आए।

हाथ पैर बांधकर मारा

पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने पहले मुझे घेर लिया। फिर चारपाई से मेरे हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद एक बदमाश ने मेरे सिर पर तमंचा सटाते हुए धमकी दी कि अगर चिल्लाओगे तो गोली मार दूंगा। ताकि, मैं इसलिए मैं चिल्ला न सकूं, इसलिए उसने मेरे मुंह को कपड़े से बांध दिया और लोहे की रॉड से मेरे पैर पर हमला भी किया।

End of Article