शहर

महाभारत के 'युधिष्ठिर' हुए साइबर ठगी के शिकार, सस्ते ड्राई फ्रूट्स का विज्ञापन पड़ा महंगा, पुलिस की कार्रवाई से मिले पैसे वापस

महाभारत में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गजेंद्र चौहान भी इस ठगी का शिकार हुए। फेसबुक पर डी-मार्ट के नाम से चल रहे एक फर्जी विज्ञापन पर सस्ते ड्राई फ्रूट्स के ऑर्डर के चक्कर में उनके बैंक खाते से 98,000 रुपये कट गए। साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई और बैंकों के साथ बेहतर तालमेल के चलते महज कुछ ही घंटों में अभिनेता को उनके पूरे पैसे वापस मिल गए।

Image

महाभारत के 'युधिष्ठिर' हुए साइबर ठगी के शिकार (Photo Crime)

Mumbai News: सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापनों के जरिए साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी तरह का एक मामला मुंबई के ओशिवारा इलाके में सामने आया, जहां फेसबुक पर डी-मार्ट के नाम से चल रही फर्जी विज्ञापन के झांसे में आकर महाभारत सीरियल में धर्मराज युधिष्ठिर कि भूमिका निभाने वाले कलाकार गजेंद्र चव्हाण से 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। हालांकि, ओशिवारा पुलिस स्टेशन के साइबर सेल की तत्परता और कुशल कार्रवाई से पीड़ित को पुरे पैसे चंद घंटो में वापस दिला दिए।

ऑनलाइन ठगी का शिकार बने महाभारत के धर्मराज युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान

मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि महाभारत सीरियल के मुख्य कलाकार धर्मराज युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान (69 वर्ष) का एचडीएफसी बैंक में अकाउंट है। दिनांक 10 दिसंबर 2025 को फेसबुक देखते समय उन्हें डी-मार्ट पर ड्रायफ्रूट्स बेहद सस्ते दामों में उपलब्ध होने का एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन के ऑर्डर लिंक पर क्लिक करते ही उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया। इस ओटीपी को दर्ज करने के कुछ ही समय बाद उनके बैंक खाते से 98,000 रुपये कटने का एक मैसेज आया। इस मैसेज से उन्हें ऑनलाइन ठगी का शिकार बनने का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई से पैसे हुए रिफंड

साइबर सेल के अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज की। बैंक स्टेटमेंट की जांच में सामने आया कि ठगी की राशि Razorpay के माध्यम से Croma की ओर ट्रांसफर की गई थी। पुलिस ने बिना समय गंवाए एचडीएफसी बैंक, Razorpay और Croma के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर ई-मेल और पत्राचार के जरिए राशि को होल्ड करवाया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के चलते गजेंद्र चव्हाण को ठगी गई पूरी 98,000 रुपये की राशि वापस (रिफंड) करा दी गई।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article