शहर

AAP के PM Modi से तीखे सवाल, भारतीय नाविकों की जान लेने के लिए ट्रम्प का धन्यवाद कर रहे हैं?

होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविकों की मौत के बीच आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को धन्यवाद देने पर सवाल खड़े किए हैं।

Image

अरविंद केजरीवाल और AAP ने पीएम मोदी से पूछे तीखे सवाल

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय नाविकों की मौत के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को धन्यवाद देने वाले पीएम के संदेश पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब भारतीय नागरिकों की जान गई है, तब सरकार को उनके प्रति संवेदना व्यक्त करनी चाहिए थी।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर पीएम मोदी से पूछा कि आखिर वह ट्रम्प को किस बात के लिए धन्यवाद दे रहे हैं? केजरीवाल ने कहा कि भारतीय नागरिकों की मौत के बाद ऐसा संदेश देश के लिए शर्मनाक स्थिति पैदा करता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और देश की संप्रभुता के मुद्दे पर पर्याप्त मजबूती नहीं दिखा रही है। केजरीवाल ने कहा कि भारत को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के हितों और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।

वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ दिनों में होर्मुज स्ट्रेट में हुए घटनाक्रम में भारतीय नाविकों की जान गई है, लेकिन प्रधानमंत्री की ओर से इस मुद्दे पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि सरकार के पास ट्रम्प को धन्यवाद देने का समय है, लेकिन मृत भारतीयों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने का समय नहीं है।

AAP ने यह भी कहा कि एक तरफ PM Modi अपने लंबे कार्यकाल को लेकर बधाइयां स्वीकार कर रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ देश भारतीय नाविकों की मौत पर शोक मना रहा है। पार्टी ने सवाल उठाया कि ऐसी परिस्थितियों में अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रति सार्वजनिक आभार व्यक्त करना कितना उचित है।

गौरतलब है कि होर्मुज स्ट्रेट के पास एक तेल टैंकर पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत की खबरों के बाद यह मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। विपक्ष, सरकार की प्रतिक्रिया पर सवाल उठा रहा है, जबकि इस मामले को लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

तीन बेटों के होते हुए भी मां की चिता को मिला गैरों का सहारा, अंतिम दर्शन से भी बनाई दूरी; इटावा की यह घटना झकझोर देगी

तीन बेटों के होते हुए भी मां की चिता को मिला गैरों का सहारा, अंतिम दर्शन से भी बनाई दूरी; इटावा की यह घटना झकझोर देगी

Rajasthan Local Body Polls: भाजपा के टिकट पर लड़ा चुनाव तो मिला मात्र 1 वोट; बोले- मेरा वोट तो दूसरे वार्ड में था, फिर...

Rajasthan Local Body Polls: भाजपा के टिकट पर लड़ा चुनाव तो मिला मात्र 1 वोट; बोले- मेरा वोट तो दूसरे वार्ड में था, फिर...

CGPSC परीक्षा घोटाले में ED का शिकंजा, पूर्व CMO के OSD रहे चेतन बोर्घरिया गिरफ्तार; पेपर लीक से जुड़े मनी ट्रांसफर की होगी गहराई से जांच

CGPSC परीक्षा घोटाले में ED का शिकंजा, पूर्व CMO के OSD रहे चेतन बोर्घरिया गिरफ्तार; पेपर लीक से जुड़े मनी ट्रांसफर की होगी गहराई से जांच

जयपुर की सियासत में ओवैसी की पार्टी की एंट्री, भट्टा बस्ती से फिरोजा बानो ने 1,975 वोटों से जीत दर्ज कर AIMIM का खोला खाता

जयपुर की सियासत में ओवैसी की पार्टी की एंट्री, भट्टा बस्ती से फिरोजा बानो ने 1,975 वोटों से जीत दर्ज कर AIMIM का खोला खाता

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 15 सितंबर 2026): निजामुद्दीन, पंजाबी बाग, पटेल नगर, पालम सहित इन इलाकों में कई घंटे बत्ती गुल रहेगी, देखें पूरी लिस्ट

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 15 सितंबर 2026): निजामुद्दीन, पंजाबी बाग, पटेल नगर, पालम सहित इन इलाकों में कई घंटे बत्ती गुल रहेगी, देखें पूरी लिस्ट