LIVE

शहरों के समाचार, 29 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: नए साल पर मुंबई में भारी पुलिसबल तैनात, बिहार में बीपीएससी परीक्षा पास 45 शिक्षकों की गई नौकरी

Pushpendra YadavUpdated Dec 29, 2023, 21:19 IST
Follow on Google News
शहरों के समाचार, 29 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: नए साल पर मुंबई में भारी पुलिसबल तैनात, बिहार में बीपीएससी परीक्षा पास 45 शिक्षकों की गई नौकरी

शहरों के समाचार, 29 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: नए साल पर मुंबई में भारी पुलिसबल तैनात, बिहार में बीपीएससी परीक्षा पास 45 शिक्षकों की गई नौकरी

शहर के समाचार (Aaj Ki Hindi Samachar) 29 दिसंबर 2023 LIVE: नए साल पर मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा, बिहार में बीपीएससी परीक्षा पास करने वाले 45 शिक्षकों की नौकरी वांछित कागजात की कमी से चली गई है। इसके अलावा राज्यों के समाचार कुछ इस प्रकार हैं-

DEC 29, 2023 21:14 IST

Delhi News: दिल्ली में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

दक्षिण दिल्ली में एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शक है कि घटना के समय ड्राइवर नशे में था। मृतक की पहचान तिगरी एक्सटेंशन निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात 11 बजे दक्षिणी दिल्ली इलाके में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की पीसीआर कॉल मिली।
DEC 29, 2023 21:07 IST

Motihari News: ओवरब्रिज के नीचे फंसा 'हवाई जहाज', मची अफरा तफरी, सेल्फी लेने वालो की लगी भीड़

बिहार के पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी में शुक्रवार को अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली जब एक हवाई जहाज ओवर ब्रिज के नीचे आकर फंस गया। दरअसल यह पूरा मामला सुनने में अजीब लगे, लेकिन यह सत्य है। शुक्रवार को एक हवाई जहाज आकर पिपराकोठी ओवर ब्रिज में फंस गया। उसके बाद एनएच 28 पर लगभग दो घंटे तक आवाजाही बाधित रही।
DEC 29, 2023 20:18 IST

Aligarh News: नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

अलीगढ़ में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में एक होटल मालिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
DEC 29, 2023 19:39 IST

Bijapur News: बीजापुर में आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाये गये ‘इंप्रोवाइज एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) में शुक्रवार को विस्फोट हो गया, जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
DEC 29, 2023 18:59 IST

Jharkhand News: 50 साल से ऊपर के आदिवासियों-दलितों को सरकारी पेंशन

झारखंड की सरकार राज्य के आदिवासी और दलित परिवारों के 50 साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों को पेंशन देगी। अब तक 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को यह लाभ मिलता रहा है।
DEC 29, 2023 18:34 IST

Noida News: नोएडा में आवारा कुत्ते के झुंड ने किया महिला पर अटैक

Noida News: नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में खौफनाक वारदात सामने आई है। घर से बाहर अपने कुत्ते को घुमाने निकली महिला पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। इस घटना में महिला को चोट आई है।
DEC 29, 2023 17:55 IST

Nagpur News: ट्रक ने भाई-बहन को कुचला, लोगों ने वाहन में लगाई आग

नागपुर में शुक्रवार को कूड़ा ले जा रहे एक ट्रक ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वाहन सवार 20 वर्षीय युवती और उसके 15 वर्षीय भाई की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक को आग लगा दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।वाठोडा थाने के अधिकारी ने बताया कि घटना बिडगांव चौराहे पर शुक्रवार अपराह्न हुई।
DEC 29, 2023 17:30 IST

हिंसा या मॉब लिंचिंग में मरने वालों को मिलेगा मुआवजा

दिल्ली में हिंसा या मॉब लिंचिंग में मरने वालों को अब मुआवजा मिलेगा। दिल्ली उपराज्यपाल ने दिल्ली पीड़ित मुआवजा 2018 योजना को संधोधित करने की अनुमति दे दी है।
DEC 29, 2023 16:58 IST

नए साल पर मुंबई में भारी पुलिसबल तैनात

नए साल पर मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। इसके लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी भी रद्द की गई है।
DEC 29, 2023 16:13 IST

दक्षिणी दिल्ली में कैब ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या

दक्षिणी दिल्ली में एक कैब ड्राइवर की हत्या हो गई है, तीन लड़कों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, इसके लिए सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए जिससे तीनों आरोपियों की पहचान हो गई। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
DEC 29, 2023 15:53 IST

आगरा में कोरोना के नए वेरियंट का पहला मरीज

आगरा में कोरोना के नए वेरियंट का एक मरीज पाया गया है। कैंट स्टेशन पर जांच के दौरान मरीज के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
DEC 29, 2023 15:05 IST

नोएडा में नए साल पर 300 पुलिसकर्मी तैनात

नोएडा में नए साल को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। नए साल के मौके पर लोगों की सुरक्षा के लिए और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नोएडा की सड़कों पर तीन सौ पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है।
DEC 29, 2023 15:03 IST

रायपुर में एक परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या

रायपुर में एक परिवार के तीन लोगों ने खुदकुशी कर ली। तीनों से पंखे से लटकर कर अपनी जान दे दी। हालांकि अभी आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
DEC 29, 2023 14:30 IST

बिहार में गई बीपीएससी पास 45 शिक्षकों की नौकरी

बिहार में केके पाठक की कार्रवाई से शिक्षकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। यहां बीपीएससी पास 45 शिक्षकों की नौकरी चली गई। जानकारी के अनुसार ये शिक्षक बिना वांछित कागजात के परीक्षा में शामिल हुए थे। इस कारण इनकी नियुक्त रद्द की गई है।
DEC 29, 2023 13:45 IST

अयोध्या राममंदिर जाने के लिए कौशांबी में बसे रिजर्व

अयोध्या तक जाने के लिए कौशांबी में 20 अतिरिक्त बसों को यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रिजर्व किया गया है। कौशांबी से अयोध्या होते हुए कुल 30 बसें गोरखपुर जाती थी। गाजियबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक केसरी नंदन चौधरी ने अतिरिक्त 20 बसों के रिजर्व होने की जानकारी दी।
DEC 29, 2023 13:41 IST

देहरादून में मिला एक युवक का शव, हत्या की आशंका

देहरादून के कालसी तहसील क्षेत्र में समाल्टा खड्ड में एक युवक का शव मिला। मृतक के चेहरे पर चोट के कई निशान है और उसकी पहचान नहीं की हो पाई है। शव की हालत देख हत्या का आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
DEC 29, 2023 13:32 IST

Delhi: जाम में आगे निकलने की जगह न मिलने पर कैब ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक स्कूटी सवार ने कैब ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या केवल इस कारण से की क्योंकि वह जाम में उसे आगे निकलने की जगह नहीं दे पाया। इस मामले पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
DEC 29, 2023 12:48 IST

फतेहपुर में शादी करके आई दुल्हन पैसे और जेवर लेकर चचेरे भाई संग फरार

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश में एक नई नवेली दुल्हन ने शादी के 13 दिन बाद ही घर से पैसे और जेवर लेकर चचेरे भाई संग फरार हो गई है। परिवार ने महिला के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।
DEC 29, 2023 11:51 IST

गोवा में चलती एसयूवी पर सोते हुए बच्चों का वीडियो वायरल

गोवा में चलती हुई एसयूवी गाड़ी पर सोते हुए दो बच्चों की वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो को देख बच्चे की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार ये बच्चे गाड़ी चलाने वाले पर्यटक के ही हैं।
DEC 29, 2023 11:04 IST

Delhi Fog Update: दिल्ली में घने के कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य, कई ट्रेनें-फ्लाइट लेट

घने कोहरे के कारण दृश्यता में दिक्कत आ रही है। लिहाजा, दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे और कम दृश्यता के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय में कुछ उड़ानों में देरी हुई है। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, 8 बजे तक आईजीआई एयरपोर्ट पर कोई डायवर्जन की सूचना नहीं मिली है।