LIVE
शहरों के समाचार, 23 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS : गुरुग्राम में घर खरीदना हुआ मुश्किल, कीमतों में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी; दिल्ली सरकार पर दवा घोटाले का आरोप में एलजी ने दिए सीबीआई जांच के आदेश
शहरों के समाचार, 23 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS : गुरुग्राम में घर खरीदना हुआ मुश्किल, कीमतों में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी; दिल्ली सरकार पर दवा घोटाले का आरोप में एलजी ने दिए सीबीआई जांच के आदेश
DEC 23, 2023 20:58 IST
Kota News: कोटा में करंट लगने से मजदूर की मौत
कोटा में निर्माणाधीन हॉस्टल में काम करते समय करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
DEC 23, 2023 20:35 IST
Gurugram News: गुरुग्राम में घर खरीदना हुआ मुश्किल, कीमतों में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी
गुरुग्राम में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की कीमतों में 45 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हुई है। सैविल्स इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल के मुकाबले यहां फ्लैट-प्लॉट और घरों की कीमतों में 45 फीसदी की वृद्धि देखी गई है।
DEC 23, 2023 20:12 IST
Thane News: पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर फरार हुआ व्यक्ति हरियाणा से गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे में पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर क्रिकेट बैट से हत्या करके भागे व्यक्ति को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
DEC 23, 2023 19:37 IST
Delhi News: आईबी अधिकारी की बेटी ने घर में किया सुसाइड
दिल्ली में आत्महत्या का एक नया मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार, मध्य दिल्ली में एक 20 साल की युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती के पिता ने भी पांच साल पहले अपनी जान दे दी थी।
DEC 23, 2023 19:11 IST
Delhi News: ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त IPS अधिकारी की मौत
दिल्ली छावनी में बरार स्क्वायर के पास रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान रेल से कटकर एक सेवानिवृत्त IPS अधिकारी की मौत हो गई। सेवानिवृत्त अधिकारी का नाम मोहन दास मेनन (75) है।
DEC 23, 2023 18:30 IST
Kanpur News: IIT प्रोफेसर की हार्ट अटैक से हुई मौत
आईआईटी कानपुर में एल्युमिनाई मीट में सेहत के बारे में बात करते समय मंच पर दिल का दौरा पड़ने से आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर समीर खांडेकर की मौत हो गई।
DEC 23, 2023 17:55 IST
Baghpat News: दिल्ली से चरस तस्करी कर रहे 4 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा
मेरठ एंटी-नारकोटिक सेल और बागपत पुलिस ने चार तस्करों को 5 किलो 800 ग्राम चरस के साथ बागपत से गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार चरस की कीमत 60 लाख से भी अधिक है। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियो ने कबूल किया है कि दिल्ली से चरस को कम दामों पर लाकर बागपत और आसपास के जिलों में अधिक दामों पर बेचते थे।
DEC 23, 2023 17:04 IST
आरा: यूनिवर्सिटी में छात्रों के प्रदर्शन पर हुआ बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बिहार के आरा में पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया है। लाठीचार्ज की ये घटना, सीनेट की बैठक के विरोध के दौरान हुई थी। बता दें कि आज इस यूनिवर्सिटी में राज्यपाल का दौरा था। इसी बीच अपनी मांगों को लेकर छात्र नेताओं ने प्रदर्शन किया था।
DEC 23, 2023 16:25 IST
पटना: भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने RJD और JDU के विलय को लेकर किया बड़ा दावा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय जनता दल में विलय होने का दावा किया है। भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि "लालू जी से मेरा व्यक्तिगत समीकरण है। उन्होंने मेरे कान में कई ऐसी बातें कहीं जिन्हें मैं सार्वजनिक रूप से सामने नहीं रख सकता।"
DEC 23, 2023 16:06 IST
दिल्ली के अशोक होटल में तीन युवतियों की हुई पिटाई
दिल्ली के अशोक होटल के एक कमरे में तीन युवतियों की खूब पिटाई हुई। इस घटना पर चाणक्यपुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को घटना की शिकायत करने युवती का उसकी दो सहेलियों के साथ झगड़ा हुआ था।
DEC 23, 2023 15:23 IST
दिल्ली सरकार पर दवा घोटाले का आरोप, एलजी ने दिए सीबीआई जांच के आदेश
दिल्ली सरकार के लिए एक बार फिर खड़ा हुआ मुश्किलों का पहाड़। शराब घोटाले की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि दिल्ली सरकार पर दवा घोटाले का आरोप लग गया है। दवा घोटाले के आरोप के साथ नकली दवाओं की सतर्कता की रिपोर्ट पर एलजी ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।
DEC 23, 2023 14:48 IST
मुरादाबाद में सीएम ने किसान नेता चौधरी चरण सिंह प्रतिमा का किया अनावरण
मुरादाबाद के बिलारी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसान नेता चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया और कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित किया।
DEC 23, 2023 14:26 IST
Rajasthan News: हीटर से लगी आग में व्यक्ति, उसकी बेटी की झुलसकर मौत
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में एक मकान के कमरे में हीटर से लगी आग के कारण एक व्यक्ति और उसकी तीन महीने की बेटी की आग में जिंदा झुलसकर मौत हो गयी और घटना में उसकी पत्नी घायल हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
DEC 23, 2023 13:58 IST
यूपी में पांच अपर पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला
उत्तर प्रदेश में 6 अपर पुलिस अधीक्षक का तबादला किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अधिकारी का तबादला निरस्त किया गया है, लेकिन बाकी के पांच अधिकारियों का तबादला तय है।
DEC 23, 2023 12:56 IST
झारखंड में छात्राएं ID कार्ड दिखा कर सकेंगी मुफ्त यात्रा
झारखंड में ग्रेजुएशन की छात्राओं को परिवहन भत्ता देने की मांग पर मंत्री मिथिलेश सिंह ने सरकार ग्राम गाड़ी योजना की शुरुआत की है। इस गाड़ी में छात्राएं आईडी कार्ड दिखा कर निशुल्क यात्रा कर सकती हैं।
DEC 23, 2023 12:27 IST
सोनभद्र में नाबालिग से रेप के दोष में भाजपा विधायक की सदस्यता रद्द
यूपी के सोनभद्र में नाबालिग से रेप के मामले में भाजपा विधायक रामदुलार गोंड की विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है। मामले पर कोर्ट में हुई सुनवाई पर 25 साल की सजा और 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
DEC 23, 2023 12:24 IST
एटीएम में स्टिकर चिपकाकर ठगी करने वाले छह बदमाशों को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई के कुरार पुलिस ने एटीएम के कैश डिस्पेंसर में स्टिकर चिपाकर ठगी करने वाले 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इन बदमाशों में तीन ऑटो ड्राइवर भी शामिल हैं।
DEC 23, 2023 11:34 IST
झारखंड में बड़ा ठंड का कहर, एक व्यक्ति की मौत
झारखंड में ठंड बढ़ती जा रही है। ठंड के कहर को देखते हुए राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी कर किया गया है। इसी बीच बिरसानगर में ठंड से एक व्यक्ति की मौत की जानकारी भी सामने आई है।
DEC 23, 2023 10:41 IST
दिल्ली मेट्रो में एक और हादसा
दिल्ली मेट्रो में एक महिला की साड़ी फंसने का एक और मामला सामने आया है। पालम मेट्रो स्टेशन पर महिला की साड़ी दरवाजे में फंसने से यह हादसा हुआ। हालांकि स्टेशन पर स्क्रीन गेट होने के कारण महिला घिसटने से बच गई और उसे ज्यादा चोट नही आई।
DEC 23, 2023 10:36 IST
84 सेकंड का है रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त
अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त तय कर लिया गया है। रामलला के पूजन का शुभ समय सिर्फ 84 सेकंड का रहेगा।
