LIVE

शहरों के ताज़ा समाचार, 14 जनवरी 2024 Highlights: तीन दिन के मेघालय-असम से दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, दिल्ली में जेपी नड्डा ने गुरु रविदास मंदिर में सफाई अभियान शुरुआत की

Shashank Shekhar MishraUpdated Jan 14, 2024, 20:07 IST
Follow on Google News
शहरों के ताज़ा समाचार, 14 जनवरी 2024 Highlights: तीन दिन के मेघालय-असम से दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, दिल्ली में जेपी नड्डा ने गुरु रविदास मंदिर में सफाई अभियान शुरुआत की

शहरों के ताज़ा समाचार, 14 जनवरी 2024 Highlights: तीन दिन के मेघालय-असम से दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, दिल्ली में जेपी नड्डा ने गुरु रविदास मंदिर में सफाई अभियान शुरुआत की

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 14 जनवरी 2024 Highlights: राष्ट्रपति मुर्मू 15 जनवरी से 17 जनवरी तक तीन दिन के मेघालय-असम दौरे पर रहेंगी। पीएम द्वारा स्वच्छता अभियान के आह्वान के बाद दिल्ली में स्थित गुरु रविदास मंदिर परिसर में जेपी नड्डा ने सफाई कर इस अभियान की शुरुआत की। कोहरे के चलते बाराबंकी में एक कार इंदिरा नहर में जा गिरी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। दिल्ली का एक्यूआई एक बार फिर 400 के पार पहुंच गया है, जिसे देखते हुए दिल्ली और एनसीआर में GRAP-III लागू कर दिया गया है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं:

JAN 14, 2024 20:06 IST

मेघालय, असम के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मेघालय और असम के तीन दिवसीय दौर पर जाने वाली है। उनके ये दौरा 15 जनवरी से 17 जनवरी तक होगा। राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद से मेघालय की ये उनकी पहली यात्रा है।
JAN 14, 2024 19:16 IST

जेपी नड्डा ने गुरु रविदास मंदिर में शुरू किया सफाई अभियान

पीएम के आह्वान के बाद भाजपा पूरी तरह से सफाई अभियान में जुट गई है और लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के गुरु रविदास मंदिर परिसर में सफाई करते हुए स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।
JAN 14, 2024 19:18 IST

बाराबंकी जिले में कोहरे के कारण बड़ हादसा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में घने कोहरे के चलते एक बड़ा हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रही होंडा सिटी कार इंदिरा नहर में जा गिरी। कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से ये घटना हुई। कार में 5 युवक थे, जिसमें से एक युवक की जान चली और एक युवक की तलाश की जा रही है। वहीं तीन युवकों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचा ली।
JAN 14, 2024 16:44 IST

राजस्थान सरकार ने 22 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित किया

राजस्थान सरकार ने 22 जनवरी को राज्य में शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित किया है। इस दिन अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
JAN 14, 2024 16:38 IST

Delhi: दिल्ली में प्रदूषण फिर से बढ़ा, GRAP-III हुआ लागू

दिल्ली में प्रदूषण में फिर 400 के पार पहुंच गया है, जिसके कारण दिल्ली की हवा को गंभीर की श्रेणी में रखा गया है। इसके देखते हुए और प्रदूषण को कम करने के लिए GRAP-III को एक बार फिर लागू किया है। इसके तहत 8 सूत्रीय कार्य योजना को लागू किया गया है।
JAN 14, 2024 15:52 IST

दिल्ली के मीना बाजार में 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

मध्य दिल्ली के मीना बाजार में तीन लोगों ने 19 साल के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान गाजियाबाद के लोनी निवासी अरमान उर्फ कासिम के रूप में हुई है।
JAN 14, 2024 15:28 IST

दिल्ली के गोकुलपुरी में डीडीए का अतिक्रमण हटाओ अभियान चला

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने रविवार को पूर्वी गोकलपुरी में सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
JAN 14, 2024 15:22 IST

Punjab: सरपंच को गोली मारकर की हत्या

पंजाब के तरन तारन जिले में एक अज्ञात शख्स ने सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार सरपंच एक सैलून में अपने बाल कटवा रहे थे, उसी दौरान एक अज्ञात शख्स ने उन्हें गोली मारी। सरपंच को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।
JAN 14, 2024 15:02 IST

Delhi: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने की स्वच्छता अभियान की शुरुआत

JAN 14, 2024 14:16 IST

जेवर एयरपोर्ट पर भू किमते बढ़ी, भूमाफिया और घोटालेबाज सक्रिय

गौतमबुद्ध नगर में तेजी से बढ़े विकास के साथ धोखाधड़ी भी बढ़ने लगी है। नोएडा जेवर एयरपोर्ट के बनने से आस-पास के जमीनों के रेट में बढोतरी हुई है, जिसके बाद से भू-माफिया और घोटालेबाज लोग इस एरिया में जमीन दिलाने के नाम पर फ्रॉड कर रहे हैं।
JAN 14, 2024 13:16 IST

Kanpur: वायु स्टेशन पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

JAN 14, 2024 12:53 IST

पेपर लीक माफियाओं पर एक्शन, 15 गिरफ्तार

राजस्थान में सराकर पेपर लीक करने वाले माफियाओं पर एक्शन ले रही है। इस दौरान 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि महज 12 दिन में इतने लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
JAN 14, 2024 12:03 IST

नोएडा में पावर ऑफ अटॉर्नी की प्रक्रिया शुरू

उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में एक साल पहले बंद हुई पावर ऑफ अटॉर्नी की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू कर दी गई है। इसमें रक्त संबंधी के साथ बाहरी लोगों को भी लाभ मिल सकेगा। रक्त संबंधी के नाम पर पावर ऑफ अटॉर्नी करने में 5000 रुपये का शुल्क देना होगा।
JAN 14, 2024 11:11 IST

UP: कोहरा की घनी चादर में लिपटा लखनऊ

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में कोहरा बहुत घना है। यहां विजिबिलिटी एक दम शून्य है। ठंड का सितम भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उसके साथ ही शीतलहर का भी असर बहुत अधिक है।
JAN 14, 2024 10:29 IST

आंध्र के उपमुख्यमंत्री के खिलाफ हैदराबाद में मामला दर्ज

हैदराबाद पुलिस ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के कारण आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के. नारायण स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तेलंगाना राज्य कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मल्लू रवि की शिकायत पर बेगम बाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। नारायण स्वामी ने सोनिया गांधी को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत से जोड़ते हुए कुछ टिप्पणियां की थीं।
JAN 14, 2024 09:47 IST

Greater Noida News: कोहरे का कहर, पांच ट्रक आपस में टकराए; 1 ट्रक चालक की मौत और 4 घायल

घने कोहरे की वजह से ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर पांच ट्रक आपस में भिड़ गए। इस हादसे में 1 ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
JAN 14, 2024 09:46 IST

Delhi News: अंगीठी के धुएं में दम घुटने से पति-पत्नी समेत दो बच्चों की मौत

दिल्ली के अलीपुर में एक घर में 4 लोगों की लाश मिली है। जानकारी के अनुसार, परिवार ने ठंड से बचने के लिए घर में अंगीठी जलाई थी। इस हादसे में पति पत्नी और 2 बच्चो की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि परिवार रात को अंगीठी जला कर सोया था। सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।
JAN 14, 2024 08:15 IST

कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली, देरी से चल रही है 22 ट्रेनें; उड़ान सेवाएं भी प्रभावित

कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही है। इन ट्रेनों की जानकारी भारतीय रेलवे द्वारा दी गई है। वहीं दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर कई उड़ान संचालन भी प्रभावित हुए हैं क्योंकि घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य मीटर तक गिर गई है।
JAN 14, 2024 07:48 IST

शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत

शाहजहांपुर में घने कोहरे कारण बड़ा हादसा हो गया। थाना पुवाया क्षेत्र के बंडा रोड बाईपास स्थित धर्मंगदापुर के पास एक कार ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
JAN 14, 2024 06:49 IST

Delhi News: दिल्ली की हवा फिर हुई दमघोंटू, कई इलाकों में AQI 450 के पार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कई क्षेत्रों में 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है। आनंद विहार में AQI 478, JLN में 465, IGI एयरपोर्ट (T3) में 465, ITO दिल्ली में 455 रहा।