LIVE
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 30 May 2024 Highlights: जम्मू में खाई में बस गिरने से 22 की मौत, बिजनौर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 30 May 2024 Highlights: जम्मू में खाई में बस गिरने से 22 की मौत, बिजनौर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
MAY 30, 2024 20:19 IST
राजस्थान में भीषण गर्मी जारी
राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट के बावजूद भीषण गर्मी का दौर जारी है। गंगानगर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने एक जून से लोगों को लू से राहत मिलने के संकेत दिए हैं।
MAY 30, 2024 19:50 IST
मेरठ में दो पक्षों के बीच झड़प, बचाने गई पुलिस बल पर हमला
मेरठ में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एक पक्ष के लोगों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। इसमें एक होमगार्ड जवान की टांग टूट गई।
MAY 30, 2024 18:44 IST
पंजाब में अवैध खनन कंपनी के खिलाफ छापेमारी
पंजाब में अवैध खदान के एक संचालक और उसकी कंपनी के खिलाफ छापेमारी के दौरान 4.06 करोड़ रुपये की नकदी तथा 'ठोस' सबूत जब्त किए गए।
MAY 30, 2024 17:14 IST
जबलपुर में पिता और भाई की हत्या कर फरार लड़की हरिद्वार से गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपने पिता और भाई की कथित रूप से हत्या कर भागी 15 वर्षीय लड़की को हरिद्वार में गिरफ्तार कर लिया गया।
MAY 30, 2024 16:36 IST
जम्मू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा
जम्मू रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
MAY 30, 2024 16:14 IST
पंजाब के जिरकपुर में कार की टक्कर से एक की मौत
पंजाब के जिरकपुर में एक लग्जरी कार ने एक बाइक को टक्कर मारी दी जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य जख्मी हो गए।
MAY 30, 2024 15:49 IST
जम्मू में बस खाई में गिरने से 10 की मौत, 13 घायल
जम्मू के अखनूर में गुरुवार को एक बस खाई में गिर गई। इस घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल है। बस में करीब 50 से 60 लोग सवार थे। ये बस यूपी के हाथरस से जम्मू जा रही थी।
MAY 30, 2024 14:57 IST
भरतपुर में सीवर की सफाई के दौरान तीन की मौत
राजस्थान के भरतपुर जिले में सीवर टैंक की सफाई करने उतरे दो युवकों समेत तीन लोगों की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इन्हें बचाने उतरे एक अन्य युवक की हालत गंभीर है।
MAY 30, 2024 14:16 IST
ओडिशा के पुरी मे पटाखों के ढेर में हुआ विस्फोट, तीन लोगों की मौत
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट होने से एक नाबालिग समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ये हादसा तब हुआ था, जब अनुष्ठान देखने के लिए सैकड़ों लोग नरेन्द्र पुष्करिणी के तट पर एकत्र हुए थे।
MAY 30, 2024 13:47 IST
MAY 30, 2024 12:59 IST
UP: बिजनौर जिले मे प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
यूपी के बिजनौर जिले में मेरठ पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि आदमपुर गांव का निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुशील कुमार बुधवार रात अपनी दुकान पर था, तभी पैदल आए दो नकाबपोश बदमाश उसकी कनपटी पर गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
MAY 30, 2024 11:37 IST
पालघर में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पति-पत्नी में हुए एक झगड़े के बाद पति ने कुल्हाड़ी से अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बाताया कि ये घटना मनोर इलाके के दुर्वेश गांव की है।
MAY 30, 2024 10:24 IST
Noida: मून लाइट होटल में आग लगने के मामले में भवन मालिक गिरफ्तार
नोएडा सेक्टर 104 में स्थित ‘मून लाइट’ होटल में आग लगने के बाद दम घुटने से हुई युवती की मौत के मामले में पुलिस ने भवन मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस होटल लीज पर लेने वाले व्यक्ति को तलाश कर रही है।
MAY 30, 2024 06:41 IST
तेलंगाना: अवैध तरीके से कंटेनर में ले जाए जा रहे 16 बैलों की दम घुटने से मौत
तेलंगाना के सूर्यपेट जिले में कथित तौर पर अवैध तरीके से कंटेनर वाहन में ले जाए जा रहे 26 बैल में से 16 की गर्मी और दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बैलों को सूर्यपेट जिले से पड़ोसी आंध्र प्रदेश के कदिरी ले जाया जा रहा था और जब पुलिस को मामले की सूचना मिली तो मंगलवार शाम को वाहन को सूर्यपेट में रोक लिया गया। गोशाला लाए जाने के दौरान कुछ बैल मृत पाये गये और मंगलवार को कुल 15 बैल की मौत हो गई जबकि बुधवार को एक बैल की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चेन्नई के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
MAY 30, 2024 06:34 IST
पटना: अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल पर आग लगी, कोई हताहत नहीं
पटना शहर के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के फ्रेजर रोड स्थित एक अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल पर बुधवार देर शाम भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के उपमहानिरीक्षक मृत्युंजय चौधरी ने कहा कि आग बुझाने के लिए हाईड्रोलिक गाड़ी बुलाई गई है और राहत-बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि अपार्टमेंट के सभी लोगों को बाहर निकाला गया है।
MAY 30, 2024 05:32 IST
MAY 30, 2024 05:31 IST
MAY 30, 2024 05:31 IST
जम्मू में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हिमाचल में भी गर्मी बढ़ी
जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी रहा और बुधवार को इस शहर में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से करीब 5.7 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है और 16 मई से तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।
MAY 30, 2024 05:31 IST
दिल्ली हाईकोर्ट के दो और छत्तीसगढ़ के एक न्यायाधीश का तबादला
दिल्ली उच्च न्यायालय के दो और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश का बुधवार को विभिन्न उच्च न्यायालयों में तबादला कर दिया गया। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 15 मार्च को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों-न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव और न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को क्रमशः कर्नाटक और मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालयों में स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी।
MAY 30, 2024 05:30 IST
मुंबई में उत्तराखंड के दो लोगों को 1.1 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ पकड़ा गया
मुंबई पुलिस ने यहां उत्तराखंड के दो लोगों को 1.1 करोड़ रुपये मूल्य की “उच्च गुणवत्ता” वाली हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस की मादक पदार्थ विरोधी इकाई (एएनसी) ने मंगलवार को उपनगरीय क्षेत्र बोरिवली से इन दोनों को पकड़ा।
