
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 28 मार्च 2024 Highlights: शामली में बेकाबू ट्रक ने दर्जनों लोगों को कुचला, दो की मौत, बाराबंकी में बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 28 मार्च 2024 Highlights : यूपी के शामली में एक बेकाबू ट्रक ने दर्जनों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। कानपुर में 30 मार्च को खेली जाएगी गंगा मेला की होली। यूपी में नामांकन के पहले दिन 155 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। उमरिया में सोन नदी में डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई। आज कोर्ट में पेश होंगे दिल्ली CM केजरीवाल। दिल्ली पुलिस ने कई आपराधिक मामलों में वांछित बिहार के एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। कांगड़ा जिले में छात्रा से बलात्कार के आरोप में केंद्रीय विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को गिरफ्तार। बांदा में यमुना में नहाते डूबने से दो की लड़कों की मौत हो गई। इसके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं।