LIVE
शहरों के मुख्य समाचार, 27 मार्च 2024 Highlights: रामपुर सीट से जामा मस्जिद के इमाम मुहिब्बुलाह सपा से लड़ेंगे चुनाव, सिमडेगा में जंगली सुअर के हमले में एक व्यक्ति की मौत और नौ घायल
शहरों के मुख्य समाचार, 27 मार्च 2024 Highlights: रामपुर सीट से जामा मस्जिद के इमाम मुहिब्बुलाह सपा से लड़ेंगे चुनाव, सिमडेगा में जंगली सुअर के हमले में एक व्यक्ति की मौत और नौ घायल
MAR 27, 2024 19:34 IST
झारखंड के गिरिडीह में होली के दौरान झड़प में नौ लोग घायल
झारखंड के गिरिडीह जिले में पिछले दो दिन में होली उत्सव के दौरान झड़प की छिटपुट घटनाओं में कम से कम नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
MAR 27, 2024 19:20 IST
नवी मुंबई में दो गुटों के बीच झड़प, बीच-बचाव में पुलिसकर्मी को भीड़ ने पीटा
नवी मुंबई में दो समूहों के बीच लड़ाई को रोकने की कोशिश के दौरान एक पुलिसकर्मी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार को पनवेल इलाके में एक बिजलीघर के पास हुई।
MAR 27, 2024 18:59 IST
आनंद विहार से गाजियाबाद के बीच रहेगा सिग्नल फ्री ट्रैफिक
दिल्ली वालों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाला है। आनंद विहार से गाजियाबाद के बीच जून से सिग्नल फ्री ट्रैफिक रहेगा। इसको लेकर छह लेन का फ्लाईओवर तैयार है।
MAR 27, 2024 17:31 IST
झारखंड के पलामू में घर में घुसकर दो लोगों की गोली मारकर हत्या
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव में अपराधियों ने एक घर में घुसकर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार दोपहर हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
MAR 27, 2024 16:50 IST
डोईवाला में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, छह घायल
उत्तराखंड के डोईवाला में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक साथ 3 कारों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 6 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
MAR 27, 2024 16:26 IST
रामपुर सीट से जामा मस्जिद के इमाम मुहिब्बुलाह सपा से लड़ेंगे चुनाव, पढ़ें पूरी खबर
MAR 27, 2024 15:28 IST
झारखंड में होली की पार्टी के दौरान हुए झगड़े में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या
झारखंड के पलामू जिले में होली के जश्न के दौरान एक व्यक्ति की उसके चचेरे भाई ने गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी।
MAR 27, 2024 15:02 IST
मप्र में महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की जांच
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
MAR 27, 2024 14:08 IST
भोपाल में 5 स्टार जहांनुमा पैलेस के मालिक नादिर रशीद ने खुद को गोली से उड़ाया, जानें क्यों की आत्महत्या
MAR 27, 2024 13:55 IST
बिजनौर में बेकाबू कार पलटने से चार लोगों की मौत
बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र में बुधवार को एक कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार चार लोगों की मौत हो गयी। अमरोहा जिले के बछरायुं क्षेत्र में स्थित सरकडा गांव का निवासी मेहरचन्द (55) अपने दो बेटों प्रवेन्द्र (35) और रतन सिंह (30) तथा अपने साले देवेन्द्र (58) के साथ कार से कहीं जा रहा था। रास्ते में नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गुनियापुर गांव के पास उनकी गाड़ी बेकाबू होकर पलट गयी।
MAR 27, 2024 13:51 IST
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, धू-धूकर जला डिब्बा, जानें फिर क्या हुआ
MAR 27, 2024 12:23 IST
ओडिशा: संबलपुर में बम फेंके जाने से दो लोग घायल
ओडिशा के संबलपुर जिले में अज्ञात व्यक्तियों ने देशी बम फेंके, जिसमें कम से कम दो लोग घायल हो गए।
MAR 27, 2024 11:49 IST
Bijapur Naxalite Encounter: सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर; कई घायल
MAR 27, 2024 11:38 IST
बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर हो गए, जबकि कई नक्सली घायल हो गए हैं। इनमें 4 पुरूष, 2 महिला नक्सली के शव बरामद हुए हैं। बीजापुर-सुकमा की सीमा क्षेत्र में बासागुड़ा थाना इलाक़े में मुठभेड़ हुई है।
MAR 27, 2024 10:51 IST
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक रेस्तरां मालिक की गोली मारकर हत्या
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में स्थित न्यू उस्मानपुर इलाके में अज्ञात हमलावरों ने एक रेस्तरां के 32 वर्षीय मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। रेस्तरां मालिक संजय सिंह जब मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को रेस्तरां से लौट रहे थे तो उस दौरान हमलावरों ने उनके घर के पास हमला कर दिया। सिंह पर हत्या का एक मामला दर्ज है।
MAR 27, 2024 10:10 IST
MAR 27, 2024 10:09 IST
MAR 27, 2024 08:38 IST
ग्रेटर नोएडा में होली पर हुड़दंग मचाते दिखे युवक
MAR 27, 2024 07:51 IST
महाराष्ट्र के सांगली में ‘ड्रग फैक्टरी' का हुआ खुलासा
मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक ‘ड्रग फैक्टरी’ का खुलासा किया है। यहां से करीब 100 किलोग्राम ‘मेफेड्रोन’ (मादक पदार्थ) जब्त की गई है। जिसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपये से अधिक है। अपराध शाखा के अधिकारियों ने खुफिया जानकारी के आधार पर रविवार शाम को छापेमारी की और इराली गांव में मादक पदार्थ निमार्ण करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।
MAR 27, 2024 07:08 IST
