LIVE
शहरों के मुख्य समाचार (Mukhya Samachar), 24 फरवरी 2024 Highlights: राजस्थान में सचल पशु चिकित्सा इकाई की शुरुआत , झारखंड के 18 स्टेशनों का बदलेगा रूप
शहरों के मुख्य समाचार (Mukhya Samachar), 24 फरवरी 2024 Highlights: राजस्थान में सचल पशु चिकित्सा इकाई की शुरुआत , झारखंड के 18 स्टेशनों का बदलेगा रूप
FEB 24, 2024 17:40 IST
राजस्थान में सचल पशु चिकित्सा इकाई की शुरुआत
राजस्थान सरकार ने सचल पशु चिकित्सा इकाई (MVU) की शुरुआत की है। सीएम भजनलाल शर्मा ने 21 एमवीयू को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एमवीयू एक लाख पशुओं पर एक कार्य करेगी। पशुओं के प्राथमिक उपचार के लिए राज्य स्तर पर कॉल सेंटर भी खुलेंगे।
FEB 24, 2024 17:15 IST
झारखंड के 18 स्टेशनों का बदलेगा रूप
झारखंड के 18 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने वाला है। इन स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया जाएगा। पीएम मोदी 26 फरवरी को इसका ऑनलाइन शिलान्यास करने वाले हैं। इससे पहले वे 25 फरवरी को झारखंड के सात जिलों की नौ स्वास्थ्य परियोजनाओं का भी ऑनलाइन उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे
FEB 24, 2024 16:13 IST
मुंबई एयरपोर्ट पर 5 घंटे तक फ्लाइट में कैद रहे यात्री
मुंबई एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के चलते एयर मॉरीशस की एक फ्लाइट साढ़े पांच घंटे तक रुकी रही। इस दौरान 200 यात्री विमान में सवार थे। विमान में एसी न चलने के कारण बच्चों और एक बुजुर्ग को सांस की तकलीफ भी होने लगी।
FEB 24, 2024 15:14 IST
पटना में नवजात को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश
पटना से एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जो नवजात बच्चियों को पैसों के बदले बेचता था। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक डॉक्टर भी शामिल है। वहीं दूसरा आरोपी डॉक्टर अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने 2 बच्चियां भी बरामद की है, जो 3 दिन और 8 दिन की हैं।
FEB 24, 2024 14:38 IST
प्रधानमंत्री मोदी 27 फरवरी को केरल की यात्रा पर आएंगे
लोकसभा चुनाव से पहले केरल में राजनीतिक पैठ मजबूत करने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोशिशों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 फरवरी को राज्य की यात्रा पर आ रहे हैं। यह इस साल राज्य की उनकी तीसरी यात्रा है।
FEB 24, 2024 13:54 IST
प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ की 10 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ रूपए की 10 विकास परियोजनाओं का शनिवार को डिजिटल माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत छत्तीसगढ़ के लिए 34, 427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिनमें 18,897 करोड़ रूपए की लागत वाली नौ परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15,530 करोड़ रूपए लागत की एक परियोजना का शिलान्यास शामिल है।
FEB 24, 2024 13:52 IST
FEB 24, 2024 13:30 IST
FEB 24, 2024 13:26 IST
मायावती ने संत रविदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने संत रविदास की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि ‘‘राजनीतिक लाभ’’ के लिए उनके सामने झुकने वालों से सावधान रहना जरूरी है।मायावती ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि संत रविदास का संदेश ‘कर्म’ के माध्यम से मानवता और सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण का था।
FEB 24, 2024 12:47 IST
FEB 24, 2024 12:13 IST
कासगंज में ट्रैक्टर ट्रॉली एक्सीडेंट में सात बच्चों समेत 15 की मौत
उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। इस बड़े हादसे में सात मासूम बच्चे और आठ महिलाओं की मौत हो गई।
FEB 24, 2024 11:37 IST
कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत
कर्नाटक के बेलागावी जिले से लगभग 90 किलोमीटर दूर दत्त जंबोटी रोड पर हुई दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई।
FEB 24, 2024 11:17 IST
सुकमा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।
FEB 24, 2024 11:03 IST
राजिम कुंभ मेले का आज से आगाज
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित पवित्र धार्मिक नगरी त्रिवेणी संगम राजिम में प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक 15 दिनों का मेला लगता है, जिसका आज शुभारंभ हो गया है।
FEB 24, 2024 09:46 IST
Kisan Andolan: हरियाणा में इंटरनेट सेवाओं को फिर किया गया बंद
हरियाणा में किसान आंदोलन के मद्देनजर एक बार फिर इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। 24 फरवरी तक राज्य के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और डबवाली में इंटरनेट बंद रहेगा।
FEB 24, 2024 09:20 IST
Bihar Weather: फिर बिगड़ेगा बिहार का मौसम, बारिश का अलर्ट जारी
बिहार की राजधानी समेत कई जिलों में मौसम एक बार फिर बिगड़ता दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बिहार में 27, 28 और 29 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई गई है। बिहार में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है और आने वाले तीन दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है।
FEB 24, 2024 08:41 IST
Agra: एक शख्स ने लाइटर से लगाई कारों में आग
आगरा में नशे में धुत एक शख्स ने घरों के बाहर खड़ी कई कारों में लाइटर से आग लगाने की घटना को अंजाम दिया है। भाजपा नेता संजय चौहान ने बताया कि जुबैर नाम के एक शख्स ने रात 1:57 से ढाई बजे के बीच में लाइटर से कई कारों में आग लगाई है। बता दें कि, जितनी भी कारों में आग लगी है उन सभी के घरों में भगवा रंग का झंडा लगा था। वहीं एक कार में आग नहीं लगाई और वहां झंडा भी नहीं लगा था। मामले की जानकारी मिलते ही एक्शन मोड में आई पुलिस ने जुबैरर को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जाएगी।
FEB 24, 2024 08:05 IST
आम्रपाली में फ्लैट की खरीदारी के लिए तैयार होगा पोर्टल
आम्रपाली में के फ्लैट बायर्स पूरे देश में है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें दिल्ली और नोएडा के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे में लोगों को राहत देने के लिए एनबीसीसी एक नया पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस पोर्टल पर लॉग-इन कर लोग अपनी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर फ्लैट की एनओसी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही अन्य परियोजनाओं की जानकारी भी लोगों को आसानी से मिल जाएगी।
FEB 24, 2024 07:45 IST
Bihar: बिहार को 13 अस्पतालों की मिलेगी सौगात
बिहार में ग्रामीण और सरकारी स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए पीएम मोदी 25 फरवरी को 13 अस्पतालों का तोहफा देने जा रहे हैं। पीएम पूर्णिया मेडिकल कॉलेज के अलावा 12 अस्पतालों का वर्चुअली शिलान्यास करेंगे।
FEB 24, 2024 06:52 IST
Farrukhabad: मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार की मौत
कमालगंज फतेहगढ़ मार्ग पर मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई है। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी इसमें चार लोगों की मौत हो गई। मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया और शवों को लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
