LIVE
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 20 मई 2024 Highlight: गुजरात के कच्छ में 3.4 तीव्रता का भूकंप, नोएडा में सड़क हादसे में छात्र की मौत
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 20 मई 2024 Highlight: गुजरात के कच्छ में 3.4 तीव्रता का भूकंप, नोएडा में सड़क हादसे में छात्र की मौत
MAY 20, 2024 16:04 IST
बिहार की 5 सीटों पर तीन बजे तक 45.33% वोट, मुजफ्फरपुर सबसे आगे, सारण पीछे
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में बिहार की 5 सीटों, सारण, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और मधुबनी में मतदान जारी है।
MAY 20, 2024 15:58 IST
यूपी की 14 सीटों पर 3 बजे तक 47.55% वोट, बाराबंकी सबसे आगे
Lok Sabha Election 2024: यूपी लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में 14 सीटों पर चुनाव जारी है।
MAY 20, 2024 14:59 IST
झारखंड में दोपहर एक बजे तक करीब 42 प्रतिशत मतदान
झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर सोमवार को दोपहर एक बजे तक करीब 42 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में यह दूसरे चरण का मतदान है। चतरा, हजारीबाग और कोडरमा लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर एक बजे तक चतरा सीट पर लगभग 42.76 प्रतिशत, हजारीबाग और कोडरमा सीट पर क्रमशः 40.16 प्रतिशत और 42.73 प्रतिशत मतदान हुआ।
MAY 20, 2024 14:51 IST
यूपी में 14 लोकसभा सीट पर एक बजे तक 39 प्रतिशत से अधिक मतदान
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश में 14 सीट पर सोमवार को दोपहर एक बजे तक 39.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत प्रदेश की 14 लोकसभा सीट के लिए और एक विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ। वोट शाम छह बजे तक पड़ेंगे। निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर एक बजे तक अमेठी में 38.21 प्रतिशत, बांदा में 40.20 प्रतिशत, बाराबंकी में 44.77 प्रतिशत, फैजाबाद में 40.77 प्रतिशत, फतेहपुर में 39.85 प्रतिशत, गोंडा में 36.67 प्रतिशत, हमीरपुर में 40.71 प्रतिशत, जालौन में 39.50 प्रतिशत, झांसी में 43.61 प्रतिशत, कैसरगंज में 38.50 प्रतिशत, कौशांबी में 36.25 प्रतिशत, लखनऊ में 33.50 प्रतिशत, मोहनलालगंज में 41.43 प्रतिशत और रायबरेली में 39.69 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 34.03 प्रतिशत वोट पड़े।
MAY 20, 2024 14:47 IST
रायबरेली में राहुल गांधी ने हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार राहुल गांधी ने सोमवार को यहां जिले के चुरुआ में हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया और निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। राहुल गांधी ने सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में बछरावां के निकट चुरुआ के हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किया। पूजा कराने वाले पुजारी ने राहुल के साथ सेल्फी ली। राहुल रायबरेली के बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं से मिले।
MAY 20, 2024 14:21 IST
देहरादून के शिखर फॉल के पास खाई में गिरी जीप
देहरादून के राजपुर क्षेत्र में स्थित पर्यटन स्थल शिखर फॉल के पास सोमवार को एक जीप के गहरी खाई में जा गिरने से उस पर सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गए ।पुलिस ने यहां बताया कि हादसा सुबह हुआ जब पांचों व्यक्ति शिखर फॉल घूमने के बाद घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम मौके पर पहुंची तथा बचाव अभियान चलाया। हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। तीन अन्य को घायल अवस्था में खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है ।
MAY 20, 2024 14:02 IST
गुजरात के कच्छ में 3.4 तीव्रता का भूकंप
गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार को 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के झटकों के कारण जिले में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। गांधीनगर स्थित आईएसआर की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप पूर्वाह्न 10 बजकर 36 मिनट पर महसूस किया गया, जिसका केंद्र लखपत से 60 किलोमीटर (किमी) उत्तर-उत्तर पश्चिम में 4.1 किमी की गहराई में था।
MAY 20, 2024 13:09 IST
नोएडा में सड़क हादसे में छात्र की मौत
नोएडा के सेक्टर-167 के पास सोमवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में आठवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और सहपाठियों ने मौके पर पहुंचकर छात्र के शव को वहां पर रखकर जमकर हंगामा किया। छात्र के परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अपर पुलिस उपायुक्त (प्रथम जोन) मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि आज सुबह मोहियापुर गांव में स्थित शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र अमन (15) मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रहा था। सेक्टर-167 के पास तेजी से आ रही एक कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में अमन की मौत हो गई।
MAY 20, 2024 11:58 IST
मुंबई के फ्लैट में बुजुर्ग फंदे से लटका मिला
मुंबई के एक फ्लैट में 61 वर्षीय पुरुष का शव फंदे से लटका मिला और उसकी 57 वर्षीय पत्नी भी मृत पायी गयी। रविवार को कांदिवली के आर्य चाणक्यनगर में अनुभूति सोसायटी में दंपति के फ्लैट से दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। समता नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने प्रमोद वासुदेव चोंकर को एक रस्सी से छत के पंखे से लटका हुआ पाया और उनकी पत्नी अर्पिता प्रमोद चोंकर उनके बगल में मृत पड़ी थीं।
MAY 20, 2024 11:57 IST
गाजियाबाद में गौ-पालक के घर बदमाशों ने की फायरिंग, देखें वीडियो
MAY 20, 2024 10:46 IST
झारखंड में सुबह नौ बजे तक 11.68 प्रतिशत मतदान
झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर सोमवार सुबह नौ बजे तक करीब 11.68 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में यह दूसरे दौर का मतदान है। चतरा, हजारीबाग और कोडरमा लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वाह्न नौ बजे तक चतरा सीट पर लगभग 11.43 प्रतिशत, हजारीबाग और कोडरमा सीट पर क्रमशः 12.04 प्रतिशत और 11.56 प्रतिशत मतदान हुआ।
MAY 20, 2024 10:03 IST
MAY 20, 2024 09:20 IST
बरेली में फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, एक की मौत और 40 घायल
उत्तर प्रदेश के बरेली फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में एक बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है और अन्य 40 यात्रियों घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
MAY 20, 2024 08:29 IST
MAY 20, 2024 07:54 IST
MAY 20, 2024 07:19 IST
MAY 20, 2024 06:47 IST
दिल्ली में लू का रेड अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार (20-21 मई) को शहर में लू की स्थिति बनी है। लू की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बाद बुधवार और गुरुवार को लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
MAY 20, 2024 05:36 IST
MAY 20, 2024 05:36 IST
MAY 20, 2024 05:35 IST
UP: बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद मां ने कि खुदकुशी
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की सदर कोतवाली इलाके के पटकापुर गांव की रहने वाली एक महिला ने कथित रूप से ससुराल के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर अपने दो बेटों को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना में महिला और उसके छोटे बेटे के मौत हो गई है और बड़े बेटे का इलाज कानपुर के एक अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने जेठ, जेठानी समेत चार लोगों के विरूद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
