LIVE
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 19 मई 2024 LIVE: देहरादून में जूनियर डॉक्टर ने खुदकुशी की, देवास में गो तस्कर के मकान पर चला बुलडोजर
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 19 मई 2024 LIVE: देहरादून में जूनियर डॉक्टर ने खुदकुशी की, देवास में गो तस्कर के मकान पर चला बुलडोजर
MAY 19, 2024 18:11 IST
अंजलि अंबिगेरा की हत्या से दुखी बहन ने किया आत्महत्या का प्रयास
हुबली (कर्नाटक), 19 मई (भाषा) अंजलि अंबिगेरा की चार दिन पहले हुई नृशंस हत्या से दुखी उसकी बहन यशोदा अंबिगेरा ने आत्महत्या का प्रयास किया। उनकी दादी गंगम्मा अंबिगेरा ने यह जानकारी दी। गंगम्मा ने पत्रकारों से कहा कि अंजलि की कमी महसूस कर रही यशोदा ने फिनाइल पी ली।
MAY 19, 2024 18:10 IST
हापुड़ में फावड़े से वार कर पत्नी की हत्या
उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के पिलखुवा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर शराब के नशे में धुत एक युवक ने फावड़े से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। पिलखुवा के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार अनवरपुर निवासी महेश शनिवार देर रात शराब पीकर घर आया और कमरे में सो रही अपनी पत्नी शीतल (25) पर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी।
MAY 19, 2024 18:09 IST
देहरादून के निजी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर ने खुदकुशी की
देहरादून के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर ने कथित तौर पर किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम पटेल नगर क्षेत्र में स्थित महंत इन्द्रेश अस्पताल के जेआरडी छात्रावास में हुई जहां डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) प्रथम वर्ष की पढ़ाई करने वाले दिवेश गर्ग (27) ने कथित तौर पर किसी विषाक्त का सेवन कर लिया।
MAY 19, 2024 17:26 IST
देवास में गो तस्कर के मकान पर चला बुलडोजर, पढ़ें पूरी खबर
MAY 19, 2024 14:51 IST
बलिया में नाबालिग छात्र की पिटाई के आरोप में शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज
बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में स्थित एक स्कूल के शिक्षक के खिलाफ विद्यालय के कक्षा दस के नाबालिग छात्र की पिटाई के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के तरछापार गांव निवासी प्रवीण कुमार मधुकर की तहरीर पर थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव के एक स्कूल के गणित विषय के शिक्षक राघवेंद्र के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 325 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
MAY 19, 2024 14:15 IST
मथुरा में चलती कार में लगी आग
मथुरा में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। जिसके बाद कार सवार दो लोगों ने बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। जलती कार को देख राहगीर और स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह से जल गई।
MAY 19, 2024 12:34 IST
असम में पति की हत्या कर शव जलाने के आरोप में महिला गिरफ्तार
असम के जोरहाट जिले में एक महिला को अपने पति की हत्या करने और अंततः शव को आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के साथ उसके नाबालिग बेटे को भी पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने पति की हत्या की बात कबूल कर ली है। उसने दावा किया कि वह घरेलू हिंसा की शिकार थी। जोरहाट जिले के पुलिस अधीक्षक श्वेतांक मिश्रा ने कहा, "चूंकि महिला का बेटा नाबालिग है, इसलिए किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के बाल संघर्ष कानून (सीसीएल) के तहत उसकी जांच की जाएगी।"
MAY 19, 2024 11:48 IST
पुणे में तेज हवाओं के कारण होर्डिंग गिरने से घोड़ा घायल
महाराष्ट्र के पुणे शहर में तेज हवाओं के कारण एक होर्डिंग गिरने से एक घोड़ा घायल हो गया और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। एक अधिकारी ने बताया कि पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर कवडी पाट टोल बूथ के पास एक विवाह समारोह स्थल के बाहर लगा होर्डिंग शनिवार शाम पांच से छह बजे के बीच जमीन पर गिर गया। यह घटना ऐसे समय में हुई जब कुछ ही दिन पहले मुंबई के घाटकोपर इलाके में तेज हवाओं और बेमौसम बारिश के कारण एक पेट्रोल पंप पर विशाल अवैध होर्डिंग गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी और 75 लोग घायल हो गए थे।
MAY 19, 2024 11:47 IST
त्रिपुरा में बीएसएफ के जवानों ने 36 लाख रुपये का सोना किया जब्त
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिमी त्रिपुरा के निश्चिंतपुर इलाके में सोने की तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ के जवानों ने विशेष सूचना के आधार पर शनिवार को निश्चिंतपुर सीमा चौकी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्थानों पर जाल बिछाया और सीमा के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को भारतीय सीमा में घुसते देखा।
MAY 19, 2024 10:13 IST
MAY 19, 2024 09:39 IST
MAY 19, 2024 08:22 IST
Delhi: स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में विभव कुमार 5 दिन की पुलिस रिमांड में
दिल्ली में बीते दिनों स्वाति मालीवाल से मारपीट का मामला सामने आया था। इस मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पीएस विभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई में कोर्ट ने विभव को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
MAY 19, 2024 07:36 IST
MAY 19, 2024 07:10 IST
MAY 19, 2024 06:36 IST
दिल्ली में लू का रेड अलर्ट
दिल्ली में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। आसमान से मानों आग बरस रही है। अधिकतम तापमान के साथ अब, न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रही दिल्ली में मौसम विभाग ने लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच दिल्ली में 25 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
MAY 19, 2024 05:41 IST
MAY 19, 2024 05:41 IST
Ranchi: 9 महीने की बच्ची का अपहरण और बेचने के आरोप में 5 गिरफ्तार
झारखंड के रांची में नौ महीने के एक बच्चे का अपहरण करने और उसे 58,500 रुपये में बेचने के आरोप में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अपहरण 12 मई को रांची रेलवे स्टेशन पर हुआ और 13 मई को बच्ची को ओडिशा के पुरी में बेच दिया। इस वारदात को अंजाम देने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
MAY 19, 2024 05:41 IST
Bareilly: पति की मौत के दो दिन बाद पत्नी ने की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के प्रेम नगर थाना इलाके में एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत के दो दिन उसकी पत्नी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एसएचओ ने कहा कि पति की मौत का सदमा उसकी पत्नी हिना मदान (26) बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने शुक्रवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
MAY 19, 2024 05:40 IST
Bihar: पुलिस हिरासत में 2 लोगों की मौत पर थाने में आगजनी के आरोप में 19 लोग गिरफ्तार
बिहार के अररिया जिले में एक व्यक्ति और लड़की की पुलिस हिरासत में मृत्यु की घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ने थाने में तोड़फोड़ और आगजनी की। भीड़ ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया और पथराव किया। तोड़फोड़ और आगजनी के आरोप में पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हिरासत में मौत के मामले पर एसएचओ सहित तीन अन्य अधिकारियों सस्पेंड कर दिया गया है।
MAY 19, 2024 05:40 IST
कश्मीर में आतंकवादी हमले में पूर्व सरपंच की मौत
पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव से दो दिन पहले कश्मीर के दो स्थानों पर आतंकवादियों ने हमले किए। इस हमले में शोपियां के पूर्व सरपंच की मौत हो गई है और अनंतनाग में राजस्थान के एक दंपती घायल हो गए हैं।
