LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 10 अप्रैल 2024 Highlight: 26 अप्रैल को होगा दिल्ली मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस

Pooja KumariUpdated Apr 10, 2024, 20:32 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य समाचार, 10 अप्रैल 2024 Highlight: 26 अप्रैल को होगा दिल्ली मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस

शहरों के मुख्य समाचार, 10 अप्रैल 2024 Highlight: 26 अप्रैल को होगा दिल्ली मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 10 अप्रैल 2024 LIVE: 26 अप्रैल को दिल्ली मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मंगलवार को एक बस के खदान में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें तीन महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए, यूपी में आंधी और बारिश से मौसम में बदलाव हुआ है मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

APR 10, 2024 20:05 IST

जींद कैथल मार्ग पर हादसे में 16 लोग घायल

शाहपुर गांव के निकट जींद-कैथल मार्ग पर बुधवार सुबह एक वाहन अनियंत्रित होने के बाद सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गया, जिसके चलते नौ महिलाओं समेत 16 लोग घायल हो गए।
APR 10, 2024 19:11 IST

बिहार में ज्वेलरी दुकान से 50 लाख रुपए से अधिक की लूट

बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने हथियार के दम पर एक ज्वेलरी दुकान में 50 लाख रुपए से अधिक के आभूषण लूटकर फरार हो गए। यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
APR 10, 2024 18:33 IST

दिल्ली 2,000 मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल होंगे तैनात

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 13,500 मतदान केंद्रों में से करीब 2000 की पहचान पूर्व के मामलों और कानून-व्यवस्था की स्थिति के बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर संवेदनशील केंद्र के रूप में की गई है और इन जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा।
APR 10, 2024 18:27 IST

नागपुर में प्रैंक के चक्कर में जेल

महाराष्ट्र के नागपुर में सोशल मीडिया पर एक लड़के के अपहरण का मजाक में वीडियो शूट करना चार छात्रों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने ऐसा करने के आरोप में उन छात्रों को हिरासत में ले लिया।
APR 10, 2024 17:51 IST

दिल्ली हवाईअड्डे पर 35 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

दिल्ली में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे से 35 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद कर इसकी तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
APR 10, 2024 16:54 IST

Delhi: समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने मंत्री पद और आप से दिया इस्तीफा

APR 10, 2024 15:55 IST

Noida: नोएडा के स्पेक्ट्रम मॉल पार्किंग में किशोरी के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के थाना सेक्टर 113 के सेक्टर 75 में स्थित स्पेक्ट्रम मॉल की पार्किंग में कार में 15 वर्ष की एक किशोरी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए मामले दर्ज करवाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश होने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
APR 10, 2024 14:57 IST

कोयंबटूर में पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को किया संबोधित

APR 10, 2024 14:45 IST

Chhattisgarh: बस दुर्घटना के बाद सीएम ने किया रायपुर एम्स का दौरा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को रायपुर एम्स में भर्ती करवाया गया था। दुर्घटना की जानकारी प्राप्त कर आज छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने एम्स का दौरा किया और कंपनी के प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया। बता दें कि इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है।
APR 10, 2024 14:18 IST

Chhindwara: एमपी सीएम मोहन यादव ने किया दमुआ में रोड शो

APR 10, 2024 14:02 IST

Ballia: नाबालिग के साथ छेड़छाड़ में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया में 11 वर्ष की नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर के आधार पर भारतीय दंड संहिता के साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
APR 10, 2024 13:14 IST

26 अप्रैल को होगा दिल्ली मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

26 अप्रैल को होगा दिल्ली मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव, पढ़ें पूरी खबर
APR 10, 2024 13:04 IST

जैसलमेर में बिजली लाइन के संपर्क में आने से सुरक्षा गार्ड की मौत

जैसलमेर जिले के पोकरण रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात एक सुरक्षा गार्ड की बिजली की लाइन के संपर्क में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रेलवे में विद्युतीकरण का काम कर रही एक कंपनी में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड जगदीश सोने के लिए कोच के ऊपर चढ़ा था। लेकिन उसने ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तार को छू लिया और झुलस गया जिससे उसकी मौत हो गई।
APR 10, 2024 11:33 IST

गाजियाबाद की बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम इलाके में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में आग लग गई। अग्निशमन दलों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
APR 10, 2024 10:14 IST

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 55 प्रतिशत रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
APR 10, 2024 08:53 IST

दिल्ली में 13 अप्रैल को बदलेगा मौसम

दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां पर पारा तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दो से तीन दिन तक गर्मी लोगों को परेशान करेगी। जिसके बाद 13 अप्रैल को बारिश दस्तक देगी। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है और गर्मी से भी राहत मिलने के आसार हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
APR 10, 2024 07:43 IST

दिल्ली के गांधी नगर मार्केट में चार मंजिला दुकान में लगी आग

APR 10, 2024 07:41 IST

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घटनास्थल का दृश्य

APR 10, 2024 06:48 IST

पालघर और ठाणे में बुलेट ट्रेन का काम शुरू

महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे में बुलेट ट्रेन का काम शुरू हो गया है। यह 508 किलोमीटर (किमी) लंबे मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर का हिस्सा है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि महाराष्ट्र-गुजरात सीमा पर शिलफाटा से जारोली गांव तक विस्तारित बुलेट ट्रेन परियोजना के पैकेज-सी3 के हिस्से के रूप में यह कार्य किया जा रहा है।
APR 10, 2024 05:47 IST

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बस के खदान में गिरने से 12 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मंगलवार को एक बस के खदान में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें तीन महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है।