LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 09 जून 2024 Highlights: दिल्ली के कनॉट प्लेस में गेमिंग जोन में लगी आग, मुंबई एयरपोर्ट पर एक ही रनवे पर पहुंचे दो विमान

Varsha KushwahaUpdated Jun 9, 2024, 21:36 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य  समाचार, 09 जून 2024 Highlights: दिल्ली के कनॉट प्लेस में गेमिंग जोन में लगी आग, मुंबई एयरपोर्ट पर एक ही रनवे पर पहुंचे दो विमान

शहरों के मुख्य समाचार, 09 जून 2024 Highlights: दिल्ली के कनॉट प्लेस में गेमिंग जोन में लगी आग, मुंबई एयरपोर्ट पर एक ही रनवे पर पहुंचे दो विमान

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 09 जून 2024 Highlights: दिल्ली के कनॉट प्लेस में रविवार को एक गेमिंग जोन में आग लग गई। मुंबई हवाई अड्डे पर इंडिगो विमान के उतरने के एक मिनट से भी कम समय में एयर इंडिया का एक विमान उसी हवाई पट्टी से उड़ान भरने लगा। राजस्थान के सीकर में देर रात 11:57 पर कई लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या। हरियाणा के सोहना में एक बीटेक छात्र ने आवासीय बिल्डिंग की 4 मंजिल के कूदकर की आत्महत्या। इसके अलावा शहर के मुख्य समाचार इस प्रकार है -

JUN 09, 2024 17:51 IST

दिल्ली के कनॉट प्लेस में गेमिंग जोन में लगी आग

दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित एक गेमिंग जोन में आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।
JUN 09, 2024 17:10 IST

फर्रुखाबाद में खनन माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर पुलिसकर्मी की हत्या की

फर्रुखाबाद के नवाबगंज क्षेत्र में खनन माफिया ने कथित तौर पर ट्रैक्टर से कुचलकर एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात अवैध रेत खनन की सूचना पर दारोगा संतोष कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार (24) और चमन के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के अनुसार वे लोग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर उसके चालक से पूछताछ कर रहे थे, उसी दौरान चालक ने अपना वाहन आगे बढ़ा दिया जिसकी चपेट में आने से रोहित गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल रोहित को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गयी।
JUN 09, 2024 17:09 IST

सुल्तानपुर में पुलिसकर्मी और पत्नी को कार ने रौंदा

सुल्तानपुर जिले में पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में तैनात हेड कांस्टेबल (प्रधान आरक्षी) और उनकी पत्नी की रविवार को अमहट इलाके के पास लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर एक कार की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। पुलिस ने यहां बताया कि हेड कांस्टेबल रामकेवल (43) अपनी पत्नी रीता (38) के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे और रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने दम्पति और एक साइकिल सवार को रौंद दिया। उसने कहा कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति सड़क पर जा गिरे और सिर फट जाने के कारण दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
JUN 09, 2024 16:56 IST

ठाणे में कपड़ा व्यापारी से 23.9 लाख रुपये की ठगी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक कपड़ा व्यापारी से 24 लाख रुपये की कथित ठगी करने को लेकर एक कपड़ा कंपनी के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और 468 (जालसाजी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने फर्जी कंपनी खोली और 14 मई से उससे और उसके सहयोगियों से 23.92 लाख रुपये का कपड़ा खरीदा।
JUN 09, 2024 16:50 IST

मुंबई हवाई अड्डे पर एक ही रनवे पर दो विमान पहुंचे

मुंबई हवाई अड्डे पर इंडिगो विमान के उतरने के एक मिनट से भी कम समय में एयर इंडिया का एक विमान उसी हवाई पट्टी से उड़ान भरने लगा। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि मामले की जांच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) कर रहा है। उन्होंने कहा कि डीजीसीए ने शनिवार को घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को निलंबित कर दिया है, जबकि इंडिगो ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक ही रनवे पर एक विमान के उतरने और दूसरे विमान के उड़ान भरने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा, “हम जांच कर रहे हैं और घटना में शामिल एटीसीओ को पहले ही ड्यूटी से हटा दिया गया है।”
JUN 09, 2024 15:39 IST

लातूर में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के लातूर जिले में 30-वर्षीय एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि विट्ठल नगर की रहने वाली अनीता बालाजी लश्करे ने छह जून को कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि महिला के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी और दामाद को उनके रिश्तेदार परेशान करते और धमकी देते थे। उन्होंने बताया कि छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
JUN 09, 2024 14:38 IST

दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर, दो लोगों की मौत

बदायूं जिले के बिल्सी क्षेत्र में दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राममोहन सिंह ने रविवार को बताया कि यह हादसा शनिवार को बिजनौर-बदायूं राजमार्ग पर स्थित गांव गढ़ौली के पास हुआ। उन्होंने बताया कि बिल्सी नगर का निवासी हेमराज (40) अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम से बदायूं गया था। शनिवार रात वह घर लौट रहा था। उन्होंने कहा कि रास्ते में बिजनौर-बदायूं राजमार्ग पर गांव गढ़ौली के पास सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई।
JUN 09, 2024 13:33 IST

बाइक को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई कार

अमेठी जिले के मुंशीगंज क्षेत्र में रविवार को एक कार के मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद एक पेड़ से टकराने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर में जामो-भादर मार्ग पर एक कार के सामने अचानक मोटरसाइकिल आ गई जिससे कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई और फिर कार एक पेड़ से जा टकराई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में सुल्तानपुर के कुड़वार इलाके की रहने वाली शबनम (35), वंदना पाठक (29), दुर्गेश उपाध्याय (35) तथा एक अज्ञात महिला की मौत हो गई।
JUN 09, 2024 12:47 IST

त्रिपुरा: कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस से तीन लोगों की मौत

त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में कुएं की सफाई के दौरान ‘जहरीली गैस’ की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार सुबह नियोरामुरा जेबी स्कूल परिसर में हुई। सोनमुरा के ग्रामीणों ने क्षेत्र में पानी की कमी के कारण कुएं की सफाई का अभियान चलाया था। उप मंडल पुलिस अधिकारी (सोनमुरा) शशि मोहन देबवर्मा ने बताया कि सबसे पहले एक मजदूर कुएं की सफाई करने के लिए नीचे गया, लेकिन काफी देर बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला तो अन्य मजदूर भी उसके पीछे कुएं में चले गए। कुछ देर बाद तीनों मजदूर कुएं में बेसुध पाए गए। उन्होंने बताया कि बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया। तीनों मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
JUN 09, 2024 12:22 IST

इंदौर में जारी है 51 लाख पेड़ लगाने की तैयारी

देश में सबसे स्वच्छ शहर के तौर पर पहचान बना चुका इंदौर अब हरियाली के मामले में भी डंका बजाने जा रहा है। यहां 51 लाख पौधे रोपे जाने हैं और उसकी तैयारी जोरों पर है। राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का इंदौर से नाता है। वह यहां के महापौर भी रहे हैं। इस बार उन्होंने इंदौर में हरियाली का संकल्प लिया है और इसके लिए 51 लाख पेड़ रोपे जाने हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए तमाम सामाजिक संगठनों से लेकर सरकारी विभागों से भी संपर्क किया जा रहा है। बैठकों का भी दौर जारी है। तमाम सामाजिक संगठन और सरकारी विभाग अपनी क्षमता के अनुसार न केवल पौधे लगाने का वादा कर रहे हैं बल्कि उनकी रखवाली का भी भरोसा दिला रहे हैं।
JUN 09, 2024 11:55 IST

संत कबीर नगर में मिट्टी गिराने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत

संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद क्षेत्र में मिट्टी गिराने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गये। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान धर्मेंद्र यादव (30) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को महुये गांव में भीमली उर्फ ​​इंद्रजीत नामक व्यक्ति अपनी जमीन पर मिट्टी गिरा रहा था। कुछ मिट्टी गांव के ही निवासी धर्मेंद्र की जमीन में भी गिर रही थी और पास से गुजर रहा एक नाला भी मिट्टी गिरने के कारण बंद हो गया था। धर्मेंद्र ने जब मिट्टी गिराये जाने का विरोध किया जिससे विवाद शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद इंद्रजीत यादव और उसके परिवार के सदस्यों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से धर्मेंद्र और उसके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।
JUN 09, 2024 10:53 IST

नोएडा में एक युवक के साथ मारपीट

नोएडा में पावर और नशे के कॉकटेल में चूर दबंगों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल किसी पक्ष द्वारा पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
JUN 09, 2024 09:55 IST

Delhi: पीएम पद के मनोनीत नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

JUN 09, 2024 09:07 IST

बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में जलभराव

JUN 09, 2024 08:54 IST

Noida: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को 15 साल की सजा

यूपी के नोएडा में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, अपहरण और जबरन शादी करने के प्रयास में एक व्यक्ति को दोषी करार करते हुए जिला अदालत ने 15 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
JUN 09, 2024 08:20 IST

पीएम पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह से पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे

JUN 09, 2024 06:51 IST

बीकानेर रेस्टोरेंट के बाहर सीवर में उतरे तीन मजदूर की मौत

JUN 09, 2024 06:20 IST

दिल्ली में पीएम का शपथ ग्रहण समारोह

JUN 09, 2024 05:35 IST

राजस्थान सीकर में 3.9 तीव्रता का भूकंप

राजस्थान के सीकर में 3.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों ने करीब 10 सेकेंड तक इसे महसूस किया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र सीकर से 15 किमी दूर हर्ष पर्वत के नजदीक बताया और करीब 5 किमी नीचे बताया गया।
JUN 09, 2024 05:35 IST

भावनगर, वरतेज गांव के बस स्टैंड के पास 4 दुकानों में लगी भीषण आग