LIVE
शहरों के मुख्य समाचार, 05 अप्रैल 2024 Highlight: कोटपूतली-बहरोड़ में शख्स ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या, कन्नूर में हुए विस्फोट में दो लोग घायल
शहरों के मुख्य समाचार, 05 अप्रैल 2024 Highlight: कोटपूतली-बहरोड़ में शख्स ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या, कन्नूर में हुए विस्फोट में दो लोग घायल
APR 05, 2024 20:26 IST
नासिक में SUV कार ने बाइक को मारी टक्कर, पांच की मौत
नासिक में एक कार और बाइक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। साथ ही तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
APR 05, 2024 19:29 IST
झारखंड में 92 वर्षीय अंसारी पहली बार मतदान करेंगे
झारखंड में 92 वर्षीय दिव्यांग खलील अंसारी इस लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
APR 05, 2024 19:05 IST
राजस्थान में स्कूल ने नाम काट दिया तो परीक्षा नहीं दे पाई दुष्कर्म पीड़िता
राजस्थान के अजमेर जिले के एक निजी स्कूल के प्रशासन ने 12 वीं कक्षा की छात्रा और कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता का नाम स्कूल से काट दिया, जिसके चलते पीड़िता बोर्ड परीक्षा नहीं दे सकी है।
APR 05, 2024 18:56 IST
रायपुर में बिजली विभाग के दफ्तर में लगी भीषण आग
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के रायपुर क्षेत्र के विद्युत उपकरण भंडार केंद्र में रखे ट्रांसफार्मरों में शुक्रवार को भीषण आग लग गई।
APR 05, 2024 18:30 IST
नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
नोएडा में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। इस फर्जी कॉल सेंटर से विदेशी नागरिकों को चूना लगाया जा रहा था। नोएडा पुलिस ने विदेशी नागरिकों को एंटीवायरस सॉफ्टवेयर बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
APR 05, 2024 18:02 IST
देवरिया में तैनात पीआरडी के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खामपार थाने में डायल 112 में तैनात प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के एक जवान ने गोरखपुर जिले में स्थित पैतृक आवास पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
APR 05, 2024 17:15 IST
गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा
लोकसभा चुनाव के दायित्वों की व्यस्तता के बीच गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोसेवा में रमे रहे। गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में जाकर उन्होंने गोवंश का हाल जाना और उन्हें अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया।
APR 05, 2024 16:40 IST
दिल्ली में ट्रिपल मर्डर, पत्नी और बेटी की हत्या के बाद शख्स ने लगाई फांसी
दिल्ली के निहाल विहार में एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगा ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।
APR 05, 2024 15:33 IST
Rajasthan: एक शख्स ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या
राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एक प्रॉपर्टी डील ने कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या की। पुलिस ने इस शख्स के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें कुछ लोगों के द्वारा पैसे को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
APR 05, 2024 14:34 IST
Mumbai: शिक्षा संस्थान के परिसर में बच्ची का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई के सांताक्रूज इलाके में स्थित एक शैक्षणिक संस्थान के परिसर में सात वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बच्ची के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने सहायक को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के माता-पिता ने मामले की जानकारी प्राप्त कर पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। Mumbai: शिक्षा संस्थान के परिसर में बच्ची का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार मुंबई के सांताक्रूज इलाके में स्थित एक शैक्षणिक संस्थान के परिसर में सात वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बच्ची के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने सहायक को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के माता-पिता ने मामले की जानकारी प्राप्त कर पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
APR 05, 2024 14:29 IST
Delhi: कार से खतरनाक करतब पर पुलिस ने युवक पर लगाया 12,000 रुपये का जुर्माना
गाजियाबाद के एक निवासी ने पूर्वोत्तर दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एसयूवी कार से खतरनाक करतब करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और उस पर 12,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। युवक की पहचान अंशुल चौधरी के रूप में की गई है। इनकी उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है।
APR 05, 2024 13:21 IST
केरल के कन्नूर में हुए विस्फोट में दो लोग घायल
कन्नूर के पनूर के पास शुक्रवार को देर रात करीब एक बजे एक विस्फोट हुआ, जिसमें दो लोग घायल हो गये। पनूर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, "विस्फोट में दो लोग घायल हो गए हैं। हम यह जांच कर रहे हैं कि यह विस्फोट कैसे हुआ।" पुलिस ने बताया कि घायल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।
APR 05, 2024 12:38 IST
गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश अरेस्ट
यूपी के गोंडा में पुलिस ने शुक्रवार तड़के हुई मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से 48 लाख रुपए कीमत की लूट की चीजें बरामद हुई हैं।
APR 05, 2024 11:48 IST
ग्रेटर नोएडा में मेड के सुसाइड मामले में एक व्यक्ति अरेस्ट
ग्रेटर नोएडा में एक मेड के बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड करने के मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अरेस्ट किया है। पुलिस के अनुसार 2 अप्रैल को मोहित नेे फोन कर लड़की को तंग किया था। इसके बाद उसने बिल्डिंग की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
APR 05, 2024 10:26 IST
छत्तीसगढ़ में जीएसटी धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति अरेस्ट
छत्तीसगढ़ में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग ने जीएसटी के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने और आगे पारित करने के आरोप में एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है। अधिकारियों ने बताया कि सीजीएसटी विभाग ने आरोपी हेमंत कसेरा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि विभाग को जानकारी मिली थी कि जीएसटी के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने और आगे पारित करने के लिए कई फर्जी कंपनी बनाई गई हैं। निगरानी के बाद उस स्थान की पहचान की गई जहां से संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही थीं।
APR 05, 2024 09:29 IST
जयपुर में किडनी प्रत्यारोपण कराने वाले रैकेट का खुलासा
जयपुर के फोर्चिट अस्पताल में बांग्लादेश के मरीजों का अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट किया जा रहा था। इसके लिए डोनर भी बांग्लादेश से बुलाए जाते थे। छापेमारी के दौरान इस रैकेट का भांडाफोड हुआ है। इसमें तीन मरीजों और दो डोनर को गिरफ्तार किया है।
APR 05, 2024 08:49 IST
कानपुर में सार्जेंट का बीमार बेटा जिंदा जला, आयुष की मौत कैसे हुई; पढ़ें ये खबर
APR 05, 2024 06:42 IST
दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, पढ़ें कहां होगी ज्यादा बारिश
APR 05, 2024 05:29 IST
भोजपुर और नवादा में नए DM-SP की तैनाती
निर्वाचन आयोग के आदेश पर बिहार सरकार ने भोजपुर और नवादा जिलों में नए जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) की तैनाती की है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, 2011 बैच के बिहार कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी महेंद्र कुमार और प्रशांत कुमार को क्रमशः भोजपुर और नवादा जिलों का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
APR 05, 2024 05:23 IST
