LIVE
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 04 मार्च 2044 LIVE: हापुड़ में बस-ट्रक की भिड़ंत में 19 श्रद्धालु घायल, मोहाली में गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 04 मार्च 2044 LIVE: हापुड़ में बस-ट्रक की भिड़ंत में 19 श्रद्धालु घायल, मोहाली में गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या
Watch Delhi Budget Live Updates
MAR 04, 2024 18:26 IST
गाजियाबाद के मॉल में कार से कुचलकर बच्ची की मौत
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक मॉल में पार्किंग करने जा रहे कार चालक ने साढ़े तीन साल की एक बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
MAR 04, 2024 18:26 IST
मध्य प्रदेश: पुलिसकर्मी ने दो युवकों को रस्सी से बांधकर पीटा; निलंबित
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में चोरी के एक मामले में दो युवकों को रस्सियों से बांधकर पीटने के आरोप में एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।
MAR 04, 2024 18:25 IST
गोंडा में माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के छपिया थाना इलाके में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिश्तेदारी में आए एक प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
MAR 04, 2024 18:11 IST
हापुड़ में बस-ट्रक की भिड़ंत में 19 श्रद्धालु घायल
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हाफिजपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-335 ए पर हरिद्वार जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस एवं ट्रक में भिड़ंत हो जाने से बस में सवार करीब 19 श्रद्धालु घायल हो गये।
MAR 04, 2024 18:10 IST
रांची में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत
झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को एक निर्माणाधीन दीवार गिर जाने से दो बच्चों की मौत हो गई जबकि उनकी मां घायल हो गईं।
MAR 04, 2024 17:15 IST
मोहाली में गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या
जम्मू के एक कथित गैंगस्टर की पंजाब के मोहाली में एक शॉपिंग मॉल के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
MAR 04, 2024 16:56 IST
अमेठी में दो ट्रकों की टक्कर में युवक की मौत
अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में सुलतानपुर-रायबरेली मार्ग पर सोमवार की सुबह काजी पट्टी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी।
MAR 04, 2024 16:42 IST
पलामू में छत्तीसगढ़ की मंचीय कलाकार के साथ गैंगरेप
झारखंड के पलामू जिले में छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय एक मंचीय कलाकार के साथ उसके सह-कलाकारों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।
MAR 04, 2024 16:01 IST
कर्नाटक में युवक ने तीन छात्राओं पर तेजाब फेंका, एक की हालत नाजुक
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के कड़बाद इलाके में तीन छात्राओं पर केरल के मलप्पुरम के 23 वर्षीय युवक ने सोमवार को तेजाब फेंक दिया जिसमें तीनों झुलस गयीं, जिनमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
MAR 04, 2024 15:59 IST
जयपुर एयरपोर्ट पर 1 किलो सोने के साथ यात्री गिरफ्तार
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री को लगभग एक किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसकी कीमत 61 लाख रुपये के करीब है। सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यात्री ओमान के मस्कट से आया था। उन्होंने बताया कि यह यात्री रविवार रात जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचा जहां सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों को उसपर संदेह हुआ, जिसके आधार पर उसे पकड़कर उसकी तलाशी ली गई।अधिकारी ने बताया कि यात्री से पूछताछ की गई और तलाशी के दौरान पता चला कि वह मोजे के अंदर पेस्ट के रूप में सोना छुपा रहा था।
MAR 04, 2024 15:56 IST
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मिला महिला का शव
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे एक महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव के टुकड़ों को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज की भी तलाशी ले रही है।
MAR 04, 2024 15:11 IST
कोच्चि में जंगली हाथी के हमले से महिला की मौत
कोच्चि में एर्नाकुलम जिले में नेरियामनागलम में एक महिला की जंगली हाथी के हमले से मौत हो गई। मृतका की पहचान 70 वर्षीय इंदिरा के रूप में हुई है। वह कृषि क्षेत्र से अपने लिए उपज एकत्रित कर रही थी तभी जंगली हाथी ने हमला कर दिया। महिला के अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
MAR 04, 2024 15:09 IST
झारखंड के दुमका में चाय की दुकान में घुसा ट्रक
झारखंड के दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक एक चाय दुकान में घुस गया। जिससे दुकान में मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। इस ट्रक ने कई लोगों को रौंद डाला। इनमें से तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
MAR 04, 2024 14:59 IST
रांची में निर्माणाधीन दीवार गिरने से 2 बच्चों की मौत
रांची में एक निर्माणाधीन दीवार के गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी। वहीं परिजनों ने भी मुआवजे की मांग की है।
MAR 04, 2024 14:15 IST
गोरखपुर बस डिपो राप्तीनगर हुआ शिफ्ट
गोरखपुर बस डिपो को राप्तीनगर शिफ्ट किया गया है। गोरखपुर रेलवे स्टेशन और बस डिपो पर जाम की स्थिति पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। जर्जर हुए गोरखपुर डिपो को कायाकल्प किया जाएगा।
MAR 04, 2024 13:13 IST
बुलंदशहर में नहर में गिरी वैन, 3 लोगों की मौत
बुलंदशहर में एक वैन कपना नहर में गिर गई। इस घटना में एक भाई और 2 बहन की मौत हो गई है और तीन लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। NDRF की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है। घटना का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
MAR 04, 2024 12:17 IST
MAR 04, 2024 11:57 IST
चंडीगढ़ में डिप्टी मेयर पद पर बीजेपी के कुलजीत सिंह संधू की जीत
चंडीगढ़ डिप्टी मेयर पद के लिए हुए चुनाव में बीजेपी के कुलजीत सिंह संधू ने कांग्रेस और आप के सझा उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह गाबी को हराकर जीत हासिल की है। इस दौरान बीजेपी के कुलजीत संधू को 19 वोट मिले हैं। कांग्रेस और आप पार्टी के साझा उम्मीदवार को 16 वोट मिले हैं। एक वोट रद्द कर दिया गया है।
MAR 04, 2024 11:22 IST
Lucknow: हाईवे किनारे खड़ी कार में मिला शव
उत्तर प्रदेश के बीकेटी के बड़ी बाजार के पास स्थित हाईवे के किनारे एक कार खड़ी मिली है। इस कार में एक सरकारी डॉक्टर का शव मिला है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ये शव मोहम्मदपुर में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के डॉक्टर विमल कुमार सिंह का बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है।
MAR 04, 2024 10:58 IST
