LIVE

Delhi Budget 2024-25 Highlights: केजरीवाल सरकार हर महिला को देगी 1000 रुपये, दिल्ली का 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश

Pooja KumariUpdated Mar 4, 2024, 13:14 IST
Follow on Google News
Delhi Budget 2024-25 Highlights: केजरीवाल सरकार हर महिला को देगी 1000 रुपये, दिल्ली का 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश

Delhi Budget 2024-25 Highlights: केजरीवाल सरकार हर महिला को देगी 1000 रुपये, दिल्ली का 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश

Highlights- Delhi Budget 2024 (Aaj ka Delhi Budget): केजरीवाल सरकार हर महीने 18 साल से ऊपर की महिलाओं को 1000 रुपये देने वाली है, वित्त मंत्री आतिशी विधानसभा में दिल्ली सरकार का 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, इस बार का बजट राम राज्य की अवधारणा पर आधारित है।

MAR 04, 2024 13:12 IST

दिल्ली में गांवों को मिलेगी 1 हजार किमी लंबी सड़क

वित्त मंत्री आतिशी ने बताया कि इस साल दिल्ली के गांवों में एक हजार किमी लंबी सड़क बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार को दिल्ली के गांव के लोगों ने बहुत प्यार-सम्मान दिया है।
MAR 04, 2024 13:08 IST

दिल्ली को इस साल मिलेंगे 8 नए फ्लाईओवर

दिल्ली के बजट में ट्रैफिक और सड़क व्यवस्था पर भी फोकस किया गया है। वित्त मंत्री आतिशी ने बताया कि साल 2024-25 में दिल्ली को आठ नए फ्लाईओवर मिलने वाले हैं। कई जगहों पर इन फ्लाईओवर का काम 70-80 फीसदी तक पूरा हो चुका है।
MAR 04, 2024 13:06 IST

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 8,685 करोड़ का आवंटन

दिल्ली बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 8,685 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली की फरिश्ते योजना ने कई लोगों की जान बचाई है। फरिश्ते योजना के तहत दिल्ली सरकार दुर्घटना पीड़ितों के इलाज का खर्च उठाती है। इस योजना के तहत 22,000 लोगों की जान बचाई जा चुकी है।
MAR 04, 2024 13:01 IST

अनधिकृत कॉलोनियों के लिए 902 करोड़ रुपये आवंटित

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली बजट में 902 करोड़ रुपये का प्रावधान अनधिकृत कॉलोनियों के लिए किया गया है। वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों के विकास के लिए इस साल के बजट में 902 रुपये आवंटित किए गए हैं।
MAR 04, 2024 12:52 IST

2025 तक होगी 10 हजार ई-बसें

वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में साल 2025 तक 80 फीसदी ईं-बसों समेत 10 हजार से अधिक सार्वजनिक परिवहन की बसें हो जाएंगी।
MAR 04, 2024 13:02 IST

20 हजार लीटर पानी मुफ्त में मिलता रहेगा

Delhi Budget 2024-25 Live Updates: आतिशी ने कहा कि दिल्ली के 17 लाख उपभोक्ताओं को मुफ्त पानी का फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी दिल्ली के लोगों को 20 हजार लीटर पानी मुफ्त में मिलता रहेगा।
MAR 04, 2024 13:02 IST

Delhi Budget 2024-25 Live Updates: दिल्ली में बिजली कंपनियां मुनाफे में हैं- आतिशी

वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 24 घंटे बिजली मुफ्त मिलती है और दिल्ली की सभी बिजली कंपनियां भी मुनाफे में हैं। उन्होंने कहा कि यह राम राज्य नहीं तो क्या है।
MAR 04, 2024 13:02 IST

Delhi Budget 2024-25 Live Updates:दिल्ली में साल 2024-25 हर छत पर होगी सोलर प्लेट

वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान कहा कि केजरीवाल सरकार अब दिल्ली में सोलर पावर पर ज्यादा जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि साल 2024-25 तक दिल्ली में सभी सरकारी इमारतों की छत पर सोलर प्लेट लगी होगी।
MAR 04, 2024 13:02 IST

Delhi Budget 2024-25 Live Updates:बुजुर्ग तीर्थ यात्रा के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के बजट में बुजुर्ग तीर्थ यात्रा के लिए भी बजट का आवंटन किया है। बुजुर्ग तीर्थ यात्रा के लिए दिल्ली के बजट में 80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
MAR 04, 2024 13:02 IST

Delhi Budget 2024-25 Live Updates: पिछले दस साल में GSDP हुई 11.08 लाख करोड़

Delhi Budget 2024-25 Live Updates: दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि 2014 में दिल्ली की जीएसडीपी 4.95 लाख करोड़ रुपये थी। पिछले दस सालों में इसमें ढाई गुना बढ़ोत्तरी हुई है। अब दिल्ली की जीएसडीपी 11.08 लाख करोड़ रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2.47 लाख रुपये थी। आज यह आय बढ़कर 4.62 लाख हो गई है जो राष्ट्रीय औसत से ढाई गुना ज्यादा है।
MAR 04, 2024 13:04 IST

Delhi Budget 2024-25 Live Updates:हर महिला को 1000 रु देगी केजरीवाल सरकार

Delhi Budget 2024-25 Live Updates: दिल्ली बजट के दौरान केजरीवाल सरकार ने हर महिला को 1000 रुपये देने की घोषणा की है। जो महिलाएं 18 साल से ऊपर है, उन्हें हर महीने 1000 रुपये दिल्ली सरकार की तरफ से मिलेंगे। यह धनराशि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत दी जाएगी। दिल्ली की हर महिला को हर महीने 1000 रुपये देगी
MAR 04, 2024 11:46 IST

सरकारी अस्पताल की दशा को लेकर बोलीं आतिशी

बजट भाषण के दौरान आतिशी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों का हाल यह हुआ करता कि आप वहां पर जाएंगे और ठीक होने की बजाय उल्टा बीमारी लेकर आ जाएंगे। सरकारी हेल्थ केयर सिस्टम दिल्ली में खुद ही बीमार था। लोगों को प्राइवेट में इलाज करने में घर मकान और जेवर गिरवी रखने की नौबत आ जाती थी। उन्होंने राम राज्य को लेकर कहा कि राम राज्य में किसी की अल्प आयु में मृत्यु नहीं होती है। सब लोग स्वस्थ रहते हैं। दुर्भाग्य है कि देश मे हम लोग इस परिकल्पना से अभी बहुत दूर हैं।
MAR 04, 2024 13:05 IST

Delhi Budget 2024-25: टीचरों को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया सिंगापुर

Delhi Budget 2024-25: आतिशी ने बताया कि केजरीवाल सरकार ने सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और टीचरों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजा। उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में 400 से ज्यादा सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को कैंब्रिज और 950 से ज्यादा टीचर्स को सिंगापुर ट्रेनिंग के लिए गए। इसके अलावा 1700 प्रिंसिपल को आईआईएम अहमदाबाद में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया।
MAR 04, 2024 13:04 IST

Delhi Budget 2024-25: केजरीवाल सरकार ने बढ़ाया शिक्षा का बजट

Delhi Budget 2024-25: बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि 2014-15 में सरकार आते ही शिक्षा का बजट 6554 करोड़ से बढ़ाकर आज 16,396 करोड़ हो गया। उन्होंने स्कूलों में हुए बदलावों के बारे में बताते हुए कहा कि 9 साल में हमने 22,711 नए क्लासरूम बनाये, अत्यधिक लैबोरेट्री हैं, हर स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम है, जहां पहले सीढ़ियां टूटी हुई थी आज वहां लिफ्ट भी लग गई है। टीन टप्पर वाले स्कूल आज टैलेंट वाले स्कूल बन गए हैं।
MAR 04, 2024 13:01 IST

Delhi Budget 2024-25 Live Updates:शिक्षा क्रांति में मनीष सिसोदिया की अहम भूमिका

दिल्ली बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में शिक्षा क्रांति लाने में किसी एक व्यक्ति की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही तो वह है मेरे बड़े भाई मनीष सिसोदिया की है।
MAR 04, 2024 13:01 IST

Delhi Budget 2024-25 Live Updates: पिछले 10 साल लोगों के लिए बदलाव का सफल रहा- आतिशी

Delhi Budget 2024-25 Live Updates: वित्त मंत्री आतिशी ने बजट पेश करने के दौरान कहा हमने दिल्ली में रामराज्य के सपने को साकार करने का संकल्प लिया। राम राज्य के सपने को साकार करने के लिए पिछले 9 साल से दिन रात लगे हुए हैं। रामराज जी के लिए हमको लंबी दूरी तय करनी है। पिछले 10 साल में दिल्ली के आम लोगों की जिंदगी में आमूल चूल परिवर्तन आया है। पिछले 10 साल का सफर लोगों के लिए बदलाव का सफल रहा है।
MAR 04, 2024 13:01 IST

Delhi Budget 2024-25 Live Updates: दिल्ली सरकार का 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश

वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली विधानसभा में 2024-25 के लिए दिल्ली सरकार का 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।
MAR 04, 2024 13:01 IST

Delhi Budget 2024-25 Live Updates:वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली बजट पेश करना शुरू किया

MAR 04, 2024 10:59 IST

विधानसभा में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल

MAR 04, 2024 10:51 IST

वित्त मंत्री आतिशी बजट के साथ पहुंची विधानसभा

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान