LIVE
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 04 जून 2024 Highlights: हमीरपुर में बीजेपी के अनुराग ठाकुर के सिर पर सजा ताजकी, जयपुर भाजपा उम्मीदवार के जीत
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 04 जून 2024 Highlights: हमीरपुर में बीजेपी के अनुराग ठाकुर के सिर पर सजा ताजकी, जयपुर भाजपा उम्मीदवार के जीत
JUN 04, 2024 17:26 IST
JUN 04, 2024 17:24 IST
JUN 04, 2024 17:06 IST
JUN 04, 2024 16:42 IST
JUN 04, 2024 16:46 IST
JUN 04, 2024 14:48 IST
भारतीय वायुसेना का Su-30 MKI लड़ाकू विमान नासिक जिले में दुर्घटनाग्रस्त हुआ
भारतीय वायुसेना का एक Su-30 MKI लड़ाकू विमान आज महाराष्ट्र के नासिक जिले में दुर्घटना का शिकार हो गया। ये विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के पास ओवरहालिंग के लिए था। दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले ही इस विमान में बैठे दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में सफल हुए।
JUN 04, 2024 14:32 IST
JUN 04, 2024 14:29 IST
इंदौर में भाजपा उम्मीदवार 10 लाख से अधिक वोटों से आगे
मध्य प्रदेश के इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शंकर लालवानी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी संजय सोलंकी से 10 लाख 42 हजार 729 वोटों से आगे चल रहे हैं। इंदौर की लोकसभा सीट पर कुल 14 उम्मीदवारों में मुकाबला चल रहा है।
JUN 04, 2024 12:42 IST
JUN 04, 2024 11:21 IST
दिल्ली में जारी लू का आरेंज अलर्ट
दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सूरज की तपिश और हीटवेव के बीच दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सुबह से ही शहर में गर्मी पड़नी शुरु हो गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज शहर का अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तक दर्ज किया गया है।
JUN 04, 2024 10:12 IST
गाजियाबाद: रेस्तरां के एसी में धमाके के कारण आग लगी, कोई हताहत नहीं
गाजियाबाद के साहिबाबाद पुलिस थाना क्षेत्र में श्याम पार्क एक्सटेंशन में मोती महल रेस्टोरेंट की बिल्डिंग में आग लग गई। ये आग इतनी भीषण थी की छत तक फैल गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
JUN 04, 2024 08:42 IST
JUN 04, 2024 07:56 IST
JUN 04, 2024 06:56 IST
Mumbai: बोरीवली स्टेशन पर केबल कटने से लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित
मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर एक केबल कटने बाद तकनीकी कारणों के चलते पश्चिम रेलवे नेटवर्क की लोकल ट्रेन सेवाएं बहुत प्रभावित रही हैं। लोकल ट्रेन के प्रभावित होने के कारण यात्रियों को सबसे अधिक असुविधा का सामना करना पड़ा। बीते दिनों में मुंबई मेगा ब्लॉक की वजह से भी लोगों को दिक्कत हुई और अब केबल कटने से भी लोगों को दिक्कत हो रही है।
JUN 04, 2024 05:54 IST
JUN 04, 2024 05:38 IST
JUN 04, 2024 05:37 IST
JUN 04, 2024 05:37 IST
Ajmer: नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसे धमकाने के आरोप में 6 लोग गिरफ्तार
राजस्थान के अजमेर में 31 मई को नाबालिग लड़की के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जबरन वसूली करने के आरोप में 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले पर एक्शन लेते हुए रविवार को 2 आरोपियों और सोमवार को 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि ये लोग इंस्टाग्राम के माध्यम से स्कूल की लड़कियों को निशाना बनाते हैं।
JUN 04, 2024 05:37 IST
फतेहपुर में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर, 2 की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मलवां थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। मोटरसाइकिल पर सवार चाचा और भतीजे दोनों की ही मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
JUN 04, 2024 05:37 IST
