LIVE

शहरों के मुख्य समाचार: आप नेता सांसद संजय सिंह को जमानत, मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने किया नामांकन

Pooja KumariUpdated Apr 2, 2024, 20:32 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य समाचार: आप नेता सांसद संजय सिंह को जमानत, मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने किया नामांकन

शहरों के मुख्य समाचार: आप नेता सांसद संजय सिंह को जमानत, मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने किया नामांकन

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार: आप नेता सांसद संजय सिंह को जमानत मिली। मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने किया नामांकन। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के तीन सहयोगी गिरफ्तार। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर। मध्य प्रदेश के बालाघाट में मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर। चित्रकूट में एक तेज रफ्तार डंपर वाहन की ऑटोरिक्शा से टक्कर हो गई, दिल्ली में आज आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कल यहां बूंदाबांदी होने की संभावना है, रामनवमी पर 24 घंटे राम मंदिर को खोलने पर संतों ने असहमति जताई है, दिल्ली में 20 टन निर्माण विध्वंस मलबा का एमसीडी के कुल 52 सीएंडडी वेस्ट कलेक्शन सेंटर पर हर दिन फ्री में निपटान होगा। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

APR 02, 2024 19:55 IST

बाराबंकी में छात्रों से भरी स्कूल बस पलटी, चार की मौत; कई घायल

बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के पास एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूल बस बच्चों और शिक्षकों को लेकर शैक्षिक भ्रमण से लौट रही थी, इस दौरान अचानक एक बाइक आ गई जिसके चलते बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
APR 02, 2024 18:54 IST

इटावा में मधुमक्खियां ने ली एक की जान, 15 को किया घायल

यूपी के इटावा में मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही हमले में 15 अन्य घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
APR 02, 2024 18:16 IST

बैतूल में शादी के लिए राजी न होने पर आदिवासी युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक्स बॉयफ्रेंड ने शादी से मना करने पर लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से युवती पर शादी का दवाब बना रहा था, लेकिन वह तैयार नहीं थी।
APR 02, 2024 17:27 IST

Delhi के सदर बाजार इलाके में घर में लगी भीषण आग, हादसे में दो लड़कियों की मौत

दिल्ली में मंगलवार को आग लगने की घटना में दो लड़कियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
APR 02, 2024 16:51 IST

मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने किया नामांकन

दूरदर्शन पर पूर्व में प्रसारित लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने मंगलवार को मेरठ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के तौर पर नामांकनपत्र दाखिल कर दिया।
APR 02, 2024 16:43 IST

दहेज में फॉर्च्यूनर कार नहीं मिलने पर महिला की पीट-पीटकर हत्या

ग्रेटर नोएडा में दहेज की मांग को लेकर एक महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि महिला को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है।
APR 02, 2024 15:35 IST

आप नेता सांसद संजय सिंह को जमानत, सौरभ भारद्वाज ने कही ये बात

APR 02, 2024 15:31 IST

पीलीभीत में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के CM योगी

APR 02, 2024 15:29 IST

जलपाईगुड़ी में आदिवासियों से मुलाकात के दौरान नृत्य करतीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

APR 02, 2024 14:26 IST

मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने किया नामांकन

दूरदर्शन पर प्रसारित हुए लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने मंगलवार को मेरठ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान गोविल के साथ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।
APR 02, 2024 13:52 IST

बाराबंकी में 2 ट्रकों में लगी आग ; ड्राइवर-खलासी जलकर राख

बाराबंकी में 2 ट्रकों में लगी आग ; ड्राइवर-खलासी जलकर राख
APR 02, 2024 13:21 IST

टक्कर के बाद ट्रक में आग लगने से झुलसे चालक, परिचालक की मृत्यु

) बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक में, आगे गन्ना लादकर जा रहे एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार देने के बाद आग लग गई जिसमें झुलसकर उसके चालक और परिचालक की मौत हो गयी।
APR 02, 2024 12:45 IST

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के तीन सहयोगी गिरफ्तार

म्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके से मंगलवार को सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया।
APR 02, 2024 12:17 IST

मध्य प्रदेश के बालाघाट में मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया। अधिकारी ने बताया कि केराझरी के जंगलों में सोमवार रात नौ बजे से 10 बजे के बीच गोलीबारी शुरू हुई।
APR 02, 2024 12:16 IST

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया है। अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सोमवार को सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।
APR 02, 2024 10:52 IST

'संतरे जैसा है इंडी गठबंधन, छिंदवाड़ा हम ही जीतेंगे' - कैलाश विजयवर्गीय

'संतरे जैसा है इंडी गठबंधन, छिंदवाड़ा हम ही जीतेंगे' - कैलाश विजयवर्गीय
APR 02, 2024 10:15 IST

मऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में लगी आग

हरियाणा से पटना जा रहे ट्रक का टायर फटने से वह बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे ट्रक में आग लग गई और ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
APR 02, 2024 09:28 IST

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें पूरी अपडेट

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें पूरी अपडेट
APR 02, 2024 09:26 IST

आगरा में नौकर ने की कारोबारी की हत्या

आगरा में एक कारोबारी की दुकान में काम करने वाले व्यक्ति ने उसकी जमकर पिटाई की, जिससे कारोबारी की जान चली गई। आरोपी ने कारोबारी की पत्नी को भी घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी व्यक्ति ने कारोबारी की दुकान में लूटपाट भी की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की है।
APR 02, 2024 08:18 IST

चित्रकुट में डंपर और ऑटोरिक्शा की जोरदार टक्कर

चित्रकूट में एक तेज रफ्तार डंपर वाहन की ऑटोरिक्शा से टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।