LIVE

देशभर में मानसून की रफ्तार तेज; बिहार में नदियां उफान पर, इन जगहों पर बारिश की संभावना

इस साल मानसून की शुरुआत से देशभर में बारिश ने जोर पकड़ लिया है। अगले 48 घंटों में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन से उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश की संभावना है। तराई क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है। वहीं पहाड़ी राज्यों में मौसम बेहद संवेदनशील बना हुआ है, जहां भूस्खलन और बादल फटने की आशंका जताई गई है।

Nilesh DwivediUpdated Aug 3, 2025, 19:51 IST
 देशभर में मानसून की रफ्तार तेज; बिहार में नदियां उफान पर, इन जगहों पर बारिश की संभावना

देशभर में मानसून की रफ्तार तेज; बिहार में नदियां उफान पर, इन जगहों पर बारिश की संभावना

देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की तीव्रता बढ़ती जा रही है। इस साल मानसून की शुरुआत से ही लगभग सभी राज्यों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) वेदर रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को देश के कई हिस्सों में भारी से मूसलाधार बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों के भीतर एक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते उत्तर भारत के राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इन इलाकों में कहीं हल्की, कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

साथ ही, कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। तराई क्षेत्रों में तेज बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ का खतरा बना रहेगा। हालांकि, तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मौसम अधिक संवेदनशील बना हुआ है। इन क्षेत्रों में बादल फटने, भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ की आशंका जताई गई है, जिससे सतर्कता बरतने की जरूरत है। वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, हैदराबाद, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अब तक धीमी रहीं मौसमी गतिविधियां सक्रिय हो रही हैं और बारिश तेज होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, नागालैंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है।

AUG 03, 2025 19:50 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 3 August 2025 LIVE: केरल में भी कल होगी बारिश

केरल के कई जिलों में अगले पांच दिन तक अत्यधिक बारिश होने की संभावना के मद्देनजर सिलसिलेवार अलर्ट जारी किए गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
AUG 03, 2025 17:01 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 3 August 2025 LIVE: अगले हफ्ते यहां होगी बारिश

उत्तर-पूर्व और आस-पास के पूर्वी भारत में अगले 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, जिसमें आज बंगाल के कुछ इलाके और सिक्किम, और मेघालय में अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।
AUG 03, 2025 16:16 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 3 August 2025 LIVE: देश के इन जगहों पर भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, गुजरात क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
AUG 03, 2025 15:00 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 3 August 2025 LIVE: बिहार में नदियों का जलस्तर बढ़ा

बिहार में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। 2 अगस्त से अब तक पटना, बांका, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, गयाजी, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, नालंदा और वैशाली समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। रविवार को राज्य की राजधानी पटना में लगातार बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कें और कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए पटना, गयाजी, जमुई, औरंगाबाद, खगड़िया, बांका, वैशाली, समस्तीपुर, शेखपुरा, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, अरवल, पश्चिमी चंपारण और नवादा समेत कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।
AUG 03, 2025 14:33 IST

Aaj ka Mausam 3 August 2025 LIVE: इन जगहों पर हो सकती है अत्यधिक भारी बारिश

अगस्त को मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, तथा 3 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश और उत्तरी बिहार में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। वहीं, 5 अगस्त को केरल और तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में भी अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 3 से 8 अगस्त के बीच अरुणाचल प्रदेश, 3-4 और 7-8 अगस्त के बीच असम और मेघालय, 4 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 3 अगस्त को बिहार, 4 और 5 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, 3-5 अगस्त के दौरान उत्तराखंड, 4 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 3 और 4 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश, तथा 3-5 अगस्त के दौरान तमिलनाडु और 3-8 अगस्त के बीच केरल में भी बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
AUG 03, 2025 13:08 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 3 August 2025 LIVE: हरियाणा के अंबाला में लगातार बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

AUG 03, 2025 12:47 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 3 August 2025 LIVE: दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में कल आम तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 से 34°C और न्यूनतम तापमान 23 से 25°C के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3°C तक कम जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2°C तक कम रहने की उम्मीद है। सुबह के समय हवा पश्चिम दिशा से 8–12 किमी प्रति घंटे की धीमी गति से चलेगी। दोपहर में हवा की गति बढ़कर दक्षिण-पश्चिम दिशा से 10–15 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि शाम और रात में हवा की रफ्तार घटकर 10 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी।
AUG 03, 2025 12:42 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 3 August 2025 LIVE: राजस्थान में जारी हुए अलर्ट

AUG 03, 2025 10:47 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 3 August 2025 LIVE: बिहार में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

AUG 03, 2025 10:44 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 3 August 2025 LIVE: यूपी में मानसून की सक्रियता के चलते भारी बारिश की संभावना

AUG 03, 2025 09:30 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 3 August 2025 LIVE: दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे का मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान में लगभग 1°C और अधिकतम तापमान में 2 से 3°C की वृद्धि दर्ज की गई। दिल्ली में अधिकतम तापमान लगभग 32 से 33°C और न्यूनतम तापमान 24 से 26°C के बीच रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2°C नीचे रहा, जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1 से 2°C कम रहा। मौसम आंशिक रूप से बादलों से ढका रहा और मुख्य रूप से दक्षिण-पश्चिम दिशा से लगभग 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवा चली। अधिकांश स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। पूर्वाह्न में भी आंशिक बादल छाए रहे और हवा की गति दक्षिण-पश्चिम दिशा से 14 किमी प्रति घंटे से कम रही।
AUG 03, 2025 09:10 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 3 August 2025 LIVE: इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना

अगले सात दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और इसके आसपास के पूर्वी भारत के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से 2 और 3 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मेघालय में, जबकि 3 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश और 2 अगस्त को उत्तर बिहार में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसी अवधि के दौरान तमिलनाडु और केरल में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। 5 अगस्त को केरल और तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, मध्य भारत में अगले छह से सात दिनों के दौरान हल्की वर्षा की गतिविधियाँ देखने को मिल सकती हैं।
AUG 03, 2025 08:36 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 3 August 2025 LIVE: दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश

AUG 03, 2025 08:02 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 3 August 2025 LIVE: पहाड़ी राज्यों का मौसम

पहाड़ी राज्यों में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए आगामी कुछ दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। किन्नौर, शिमला, सोलन, बिलासपुर, सिरमौर, मंडी और चंबा सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। उत्तराखंड में भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।
AUG 03, 2025 07:35 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 3 August 2025 LIVE: मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में 3 अगस्त को मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की चेतावनी मोरेना, विदिशा, अशोकनगर, सागर, शिवपुरी, भिंड, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद और छतरपुर सहित कई जिलों के लिए जारी की गई है। वहीं, ग्वालियर, गुना, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित कुछ अन्य जिलों में मध्यम से तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
AUG 03, 2025 07:05 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 3 August 2025 LIVE: शहरों का तापमान

भारत के प्रमुख शहरों का तापमान
- दिल्ली: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 33°C
- मुंबई: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 29°C
- लखनऊ: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 31°C
- लखनऊ: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 31°C
- जयपुर: न्यूनतम 26°C, अधिकतम 31°C
- भोपाल: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 29°C
- पटना: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 30°C
- देहरादून: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 28°C
- शिमला: न्यूनतम 29°C, अधिकतम 24°C
- कश्मीर: न्यूनतम 12°C, अधिकतम 18°C
- चेन्नई: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 37°C
- हैदराबाद: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 31°C
AUG 03, 2025 07:05 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 3 August 2025 LIVE: राजस्थान के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में 3 अगस्त को बारिश से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, करौली, दौसा और धौलपुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
AUG 03, 2025 07:04 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 3 August 2025 LIVE: बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग ने किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, सुपौल और मधुबनी जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, बेगूसराय, नालंदा, गया, नवादा, लखीसराय, जमुई और शेखपुरा सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में वज्रपात और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
AUG 03, 2025 07:04 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 3 August 2025 LIVE: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 3 अगस्त को उत्तर प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, मऊ और देवरिया जैसे जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
AUG 03, 2025 07:04 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 3 August 2025 LIVE: दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बीती रात से लगातार बारिश का दौर जारी है। आज, 3 अगस्त को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के लक्ष्मी नगर, पीतमपुरा, आनंद विहार, उत्तरी और पश्चिमी दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। वहीं, एनसीआर के क्षेत्रों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, कौशांबी, वैशाली और गुरुग्राम में भी हल्की वर्षा का पूर्वानुमान जताया गया है।