Aaj ka Mausam 27 October 2025 LIVE: देश में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश के आसार; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
Aaj ka Mausam 27 October 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पूर्वी मध्यम सागर और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती सिस्टम विकसित हो रहा है। जिसके अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। अगले 48 घंटे में यह गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा में तब्दील हो सकता है। जो आंध्र प्रदेश तट के काकीनाडा के आसपास जमीन से टकरा सकता है। इसके अलावा कई राज्यों में अगले 3 से चार दिन बारिश की संभावना भी जताई गई है। जिनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, गुजरात, झारखंड जैसे राज्य शामिल हैं।
Aaj ka Mausam 27 October 2025 LIVE: देश में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश के आसार; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: नोएडा में मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: आंध्र प्रदेश, ओडिशा और यानम के तटीय इलाकों में ऑरेंज अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में कल हल्की बारिश की संभावना
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में कैसा रहेगा कलम मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मुंबई का एक्यूआई कितना है?
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान के 23 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
दिल्ली में कहां कितना रहा AQI
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: नांदेड़ में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने नांदेड़ में भी अगले तीन दिन बारिश की संभावना जताई है। यहां 26 से 29 अक्टूबर के बीच गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: गुजरात में अगले चार दिन बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने गुजरात में अगले चार दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं नवसारी, वलसाड, अमरेली, जूनागढ़, भावनगर और गिर सोमनाथ जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: गुजरात में हुई बेमौसम बारिश
पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बने दबाव क्षेत्र के कारण रविवार को गुजरात के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 34 घंटों में दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। आंकड़ों के अनुसार नवसारी जिले के नवसारी तालुका में शनिवार सुबह छह बजे से रविवार शाम चार बजे तक के दौरान 157 मिलीमीटर बारिश हुई, जो राज्य में सबसे अधिक थी।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में दो दिन भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जिसके कारण प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी भागों में 26 से 29 अक्टूबर को गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।
