दिल्ली से लेकर यूपी तक हल्की ठंड का दौर, ओडिशा से लेकर तमिलनाडु तक भारी बारिश की संभावना; जानें आज के मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 26 October 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। वही दक्षिण भारत में झमाझम बारिश कहर बरपा रही है। हालांकि आने वाले दिनों में उत्तर भारत के राज्यों में भी बारिश की संभावना है। दरअसल अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो अलग-अलग वेदर सिस्टम एक्टिव हैं। जिसके प्रभाव से दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश आने वाले दिनों में देखने को मिल सकती है। साथ ही दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में भी हल्की-फुल्की बारिश होने के आसार हैं।
दिल्ली से लेकर यूपी तक हल्की ठंड का दौर, ओडिशा से लेकर तमिलनाडु तक भारी बारिश की संभावना; जानें आज के मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में जल्द तेज हवाओं संग बारिश होने के आसार
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में 15 डिग्री तक लुढ़का पारा
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: ओडिशा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में कल से बदलेगा मौसम
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में आज भी बारिश के आसार
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार वर्तमान में अरब सागर की खाड़ी में एक अवदाब और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत में 26-27 अक्टूबर से सक्रिय होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में 26 से 28 अक्टूबर के दौरान बारिश होने की पूरी संभावना है। तंत्र का सर्वाधिक असर दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 27-28 अक्टूबर को रहने व कहीं-कहीं आकाशीय बिजली व बादल गरज के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं राज्य के बाकी अधिकांश भागों में मौसम आगामी दिनों में शुष्क रहने व तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हुई बारिश
पूर्वी राजस्थान में बीते चौबीस घंटे के दौरान कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह तक के चौबीस घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी भाग में कहीं कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई जबकि पश्चिमी भाग में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सर्वाधिक वर्षा छाबड़ा (बारां) में 9.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। इस दौरान राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सीकर में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बंगाल में जल्द बारिश के आसार
दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव के पश्चिम की ओर बढ़ने के कारण 27 अक्टूबर से दक्षिण बंगाल के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार मौसम संबंधी इस प्रणाली के प्रभाव से सोमवार से दक्षिण 24 परगना, झाड़ग्राम, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर जिलों के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश और बौछारें पड़ेंगी।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: केरल में भारी बारिश से बांधों का जलस्तर बढ़ा
केरल के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिसके कारण पलक्कड़, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में बांधों का जलस्तर बढ़ गया। बारिश के कारण तिरुवनंतपुरम जिले के ग्रामीण इलाकों में कुछ जगहों पर घरों को नुकसान पहुंचा। पलक्कड़ के वालयार, मालमपुझा, मूलथारा और चुलियार बांधों में जल स्तर अपनी अधिकतम भंडारण क्षमता के करीब पहुंच गया, जिससे अधिकारियों को कई सेंटीमीटर तक बांध के फाटक खोलने पड़े। इडुक्की के पोनमुडी और मदुपेट्टी सहित विभिन्न बांधों में जल स्तर 'रेड अलर्ट' की स्थिति तक पहुंच गया है, जबकि त्रिशूर के शोलायार बांध में जल स्तर 'ऑरेंज अलर्ट' की स्थिति में पहुंच गया है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में इस दिन बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी में बनने वाले आगामी चक्रवात के प्रभाव के तहत 29-30 अक्टूबर को झारखंड में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। उन्होंने कहा कि 29 और 30 अक्टूबर को सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और सिंहभूम के लिए भारी बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: देश में आज कहां-कहां होगी बारिश
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव, गहरे दबाव और फिर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इस चक्रवात के बाद में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के पास आंध्र प्रदेश के तट से गुजरने की संभावना है। इसके 28 अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने का अनुमान है। इसके कारण विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है जिनमें तिरुवल्लूर, चेन्नई, रानीपेट, कांचीपुरम, चेंगलपट्टु और विल्लुपुरम जिलों के अलग-अलग स्थान शामिल हैं। 25 से 28 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में एक या दो स्थानों पर बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी बारिश हो सकती है।
